The Chopal

Gold Price: फिर उछले सोने के भाव, जानिए कब तक पहुंच जाएगा 1 लाख के पार

Gold Rate: सोने की कीमतों में जनवरी 2025 से ही रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इस साल सोने ने लगभग 30 फीसदी रिटर्न दिया हैं। ऐसे में सोने की कीमत (आज का सोने का मूल्य) और भी अधिक होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि कितने दिनों तक 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,000 रुपये होगी।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: फिर उछले सोने के भाव, जानिए कब तक पहुंच जाएगा 1 लाख के पार

The Chopal : सोने की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. जनवरी 2025 से अब तक सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है, और इसने निवेशकों को लगभग 30% तक का रिटर्न दिया है। अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तेजी अभी थमेगी नहीं, बल्कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतें और ऊंचाई छू सकती हैं। आज सोने की कीमतों में कुछ वृद्धि देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी। सोने की कीमत कुछ समय में 1,53,000 तक बढ़ सकती है। सोने की कीमतों (sone ke kemat) के बारे में आज की खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

ये अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें हैं-

जब हम कमोडिटी बाजार की बात करते हैं, तो कच्चा तेल कुछ गिरकर 64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3375 डॉलर (डॉलर में सोना की कीमत) पर और चांदी 37.5 पर सुस्त कारोबार कर रहा है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत 500 रुपए घटकर प्रति 10 ग्राम 96,000 रुपए पर आकर बंद हो गई है। चांदी 98,000 रुपए के ऊपर स्थिर है। 

दिल्ली में सोने की कीमतें 

चांदी की कीमत भी 1,170 रुपए प्रति किलोग्राम से 1,00,370 रुपए पर पहुंच गई है। पिछले कारोबारी सत्र में इसका मूल्य 99,200 रुपए प्रति किलोग्राम था। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 0.74 प्रतिशत गिरकर 24.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो अब 3,332.59 डॉलर प्रति औंस है।

सोना अगले साल इस दर पर मिलेगा-

2026 तक, सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस से भी अधिक हो सकती है। सोने की कीमत में वृद्धि इस वर्ष 1,35,000 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, 2026 में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,000 रुपये हो सकती है।

गोल्ड फ्यूचर्स में भी 2% का उछाल हुआ-

US Gold Futures भी 2 प्रतिशत बढ़कर 3,396.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। अब तक, सोने से निवेशकों को लगभग २९ प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है। इसके अलावा, पिछली बार अक्षय तृतीया से अब तक इसमें 35 प्रतिशत से अधिक की बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

News Hub