The Chopal

Gold Price: सोने के भाव में 11500 रुपए का बड़ा उछाल, देखें अब 1 तोला गोल्ड का नया रेट

Gold Price Hike: सोना खरीदने वालों को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि सोने के रेट (sone ka bhav) में तेजी से वृद्धि हो रही है।  यद्यपि सोने की कीमतें आगे बढ़ सकती हैं, इसलिए निवेशकों को इस समय लाभ उठाने का मौका है। वर्तमान में 10 ग्राम सोने की कीमत हर किसी को हैरान कर रही है. इस खबर में जानें सोने की वर्तमान कीमत।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: सोने के भाव में 11500 रुपए का बड़ा उछाल, देखें अब 1 तोला गोल्ड का नया रेट

Gold Rate Today: हर दिन सोना नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। सोने के दामों में आई तेजी को देखते हुए, यह अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।  एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमत आगामी कुछ समय में अधिक हो सकती है। सोने की कीमत एक जनवरी को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 11,360 रुपये या 14.31 प्रतिशत बढ़कर 90,750 रुपये हो गई है। सोने की तरह चांदी भी तेजी से बिकने लगी है। सोने-चांदी के भाव (sona chandi ka bhav) में कुछ दिनों में भारी वृद्धि हुई है। निरंतर बढ़ौतरी के कारण सोने के मूल्य 80 हजार रुपए से ऊपर पहुंच गए हैं, जबकि चांदी का मूल्य भी 1 लाख रुपए से अधिक है। 

इस वर्ष इतना उछला रेट-

अब तक, सोने की कीमत में 11,500 रुपए और चांदी की कीमत में 14100 रुपए की ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार 17 मार्च को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रहें। कुछ दिनों तक यह स्थिरता बनी रह सकती है। दिल्ली सहित अन्य शहर में सोने और चांदी के मूल्यों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

चांदी और सोने का आज का मूल्य -

वर्तमान में सोना-चांदी के भाव में स्थिरता और कभी-कभी हल्की गिरावट देखी जा रही है, लेकिन दरें आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। आज देश के लगभग सभी शहर में सोना और चांदी के दाम स्थिर हैं।  सोमवार को शुद्ध सोने का भाव नहीं बढ़ा है। 24 कैरेट सोने का मूल्य आज 93,330 रुपए प्रति तोला के हिसाब से ट्रेंड कर रहा है। 

22 कैरेट सोने का भाव भी स्थिर है। 22 कैरेट सोने का भाव आज प्रति तोला 85,550 रुपए है। कल चांदी के भाव में भारी वृद्धि हुई थी।  सोमवार को प्रति किलो चांदी में 1902 रुपए की बढ़ोतरी के बाद चांदी की कीमतें स्थिर हैं।  वर्तमान में चांदी की कीमत 1,02,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर है, जो उच्चतम स्तर पर है। चांदी ने एक बार फिर एक लाख रुपए का स्तर पार कर लिया है।

इससे गहनों की मांग प्रभावित हुई -

अब सोने और चांदी की मांग 80 प्रतिशत तक गिर गई है।  शादी-ब्याह का दौर भी लगभग समाप्त हो गया है, इसलिए इसकी मांग कम हो गई है। होली के बाद त्योहारी सीजन भी खत्म हो जाता है, जिससे सोने की मांग भी कम हो जाती है।  जब मांग कम होती है, तो सोने और चांदी के रेट भी गिरते हैं।  इस स्थिति को देखते हुए, सर्राफा बाजार के व्यापारी चिंतित हैं, लेकिन निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।  सोने और चांदी (chandi ka bhav) में वैश्विक स्तर पर तेजी बनी रहने की संभावना है।

शुद्ध सोना कैसे पता करें -

मिलावट के इस दौर में सोने में मिलावट किए जाने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। इसलिए आपको चूना लगने से बचने के लिए इसकी शुद्धता की पहचान (sudh sone ki pahchan) करनी जरूरी है। इसके लिए हॉलमार्क (gold hollmark) को जरूर देख लेना चाहिए। सोने की गुणवत्ता हॉलमार्क से ही हो सकेगी। यह सोने की सरकारी गारंटी होती है, जो असली सोना होने का प्रमाण भी है। 

हॉलमार्क को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स बनाता है।  24 कैरेट सोने पर 999 हॉलमार्क और 22 कैरेट सोने पर 916।  22 कैरेट सोने की अधिकांश धातु गहने हैं।  हालाँकि, हल्क गहने 18 कैरेट के सोने से बनाए जाते हैं।  24 कैरेट सोना बहुत मुलायम होता है, इसलिए इससे गहने नहीं बनते।