The Chopal

Gold Price: सोने की कीमतों ने साल के अंतिम दिन दिया झटका, चेक करें रेट

Gold Price : आज 2024 का अंतिम दिन है। साल के अंतिम दिन, 31 दिसंबर 2024 को सोना अधिक महंगा हो गया है। मंगलवार को सोमवार की तुलना में सोने की कीमत 150 रुपये बढ़ी। 24 कैरेट गोल्ड देश भर में 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: सोने की कीमतों ने साल के अंतिम दिन दिया झटका, चेक करें रेट

The Chopal : आज 31 दिसंबर 2024, साल के अंतिम दिन, सोने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वैश्विक और घरेलू बाजारों में कई आर्थिक कारकों के चलते सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। आज 2024 का अंतिम दिन है। साल के अंतिम दिन, 31 दिसंबर 2024 को सोना अधिक महंगा हो गया है। मंगलवार को सोमवार की तुलना में सोने की कीमत 150 रुपये बढ़ी। 24 कैरेट गोल्ड देश के अधिकांश शहर में 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का मूल्य लगभग 71,550 रुपये है। आपके शहर में सोने का भाव क्या है?

31 दिसंबर 2024 को चांदी की कीमत घटेगी

देश में 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम चांदी का कारोबार होता है। चांदी का मूल्य कल 91,600 रुपये था। 100 रुपये प्रति किलोग्राम की चांदी की गिरावट हुई है।

नए साल में सोने का भाव बढ़ेगा?

नए वर्ष में सोने का भाव बढ़ने की उम्मीद है। एक्पर्ट का विचार है कि रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में तनाव ने सोने की मांग को बढ़ा दिया है। साथ ही, ज्वैलर्स की खरीदारी और सुरक्षित निवेश विकल्पों में बढ़ती रुचि ने भी कीमतों को बढ़ा दिया है। डॉलर की मजबूती और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में परिवर्तन भी बाजार पर प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

31 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का भाव 

शहर का नाम  22 कैरेट गोल्ड रेट  24 कैरेट गोल्ड रेट
बेंगलुरु     71,500     78,000
भुवनेश्वर     71,500     78,000
अहमदाबाद     71,550     78,050
पटना     71,550     78,050
कोलकाता     71,500     78,000
मुंबई     71,500     78,000
लखनऊ    71,650     78,150
गुड़गांव     71,650     78,150
जयपुर     71,650     78,150
गाजियाबाद     71,650     78,150
नोएडा     71,650    78,150
दिल्ली     71,650     78,150

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।