The Chopal

Gold Price: नए साल से पहले सोने की कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या हैं गोल्ड के लेटेस्ट दाम

Gold Price : गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को, सोने की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतें हरे निशान पर ट्रेड कर रही हैं, जो निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है। आज गुरुवार 26 दिसंबर 2024 को सोने कीमतों में गर्मी दर्ज की गई हैं। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: नए साल से पहले सोने की कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या हैं गोल्ड के लेटेस्ट दाम

The Chopal : आज गुरुवार 26 दिसंबर 2024 को सोने का भाव बढ़ा। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत देश के अधिकांश शहर में 77,600 रुपये है। 22 कैरेट सोने का मूल्य 71,000 रुपये के आसपास है। 25 दिसंबर को क्रिसमस था, इसलिए बुलियन मार्केट कल बंद था। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत देश के अधिकांश शहर में 77,600 रुपये है। 22 कैरेट सोने का मूल्य 71,000 रुपये के आसपास है। आपके शहर में सोने का भाव क्या है?

26 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में सोने का मूल्य

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। सोमवार को 78,700 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के मूल्य में भी 500 रुपये की वृद्धि हुई, जिससे यह 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 99.5% शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत भी 100 रुपये गिरकर 78,200 रुपये पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स सोना का वायदा 2,628.30 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। मंगलवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 150 रुपये घटकर 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी का मूल्य भी 200 रुपये बढ़कर 89,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने में नहीं हुई हलचल 

छुट्टियों ने कारोबार को स्थिर रखा, एक्सपर्ट का यह मानना हैं। डॉलर मजबूत होने से सोने की कीमतें कम हो गई हैं। क्रिसमस की छुट्टियों ने कारोबार को शांत कर दिया। 1,125 रुपये प्रति चांदी सिक्का की कीमत है। डॉलर की स्थिति और विदेशी बाजारों में यह बदलाव देखा जा रहा है। सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

26 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
बेंगलुरु     71,000     77,450
भुवनेश्वर     71,000    77,450
अहमदाबाद    71,050     77,500
पटना     71,050     77,500
कोलकाता     71,000     77,450
मुंबई     71,000     77,450
लखनऊ     71,150     77,600
गुड़गांव     71,150     77,600
जयपुर     71,150     77,600
गाजियाबाद    71,150     77,600
नोएडा     71,150     77,600
दिल्ली     71,150     77,600

सोने के वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कमोडिटी मार्केट (कॉमेक्स) पर सोने का वैश्विक भाव 0.31 फीसदी या 8.10 डॉलर की बढ़त लेकर 2643.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.41 फीसदी या 10.74 डॉलर की बढ़त लेकर 2627.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।