The Chopal

Gold Rate: लगातार 5वें दिन लुढ़का सोना, गिरावट से चमका खरीदारों का चेहरा, देखें अपने शहर का आज का रेट

सोने की कीमतों में लगातार 5वें दिन गिरावट, जानें आज अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट और किन वजहों से घट रहे हैं दाम। खरीददारों के लिए सुनहरा मौका।
   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: लगातार 5वें दिन लुढ़का सोना, गिरावट से चमका खरीदारों का चेहरा, देखें अपने शहर का आज का रेट

Gold Price: सोने के दाम जो हाल ही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे, अब एक बार फिर गिरने लगे हैं। इस बार इसमें अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। आम लोगों को इस गिरावट से राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। लेकिन जिन लोगों ने पहले निवेश किया था, उन्हें नुकसान हो रहा है। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बावजूद सोने की कीमतें नीचे जा रही हैं।

अब सोने के दाम बढ़ने के नहीं दिख रहे संकेत

सोने की कीमतों में जिस तरह से लगातार गिरावट आ रही है, उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में सोना और सस्ता हो सकता है। यह गिरावट कुछ समय के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय तक रह सकती है। जानकारों का कहना है कि अब ऐसा कोई खास कारण नहीं बचा है जिससे सोने के दाम दोबारा तेजी से बढ़ें।

अब टैरिफ वॉर शांत हो चुका है और इसका पहले जैसा असर सोने की कीमतों पर नहीं दिखेगा। वहीं, ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का भी सोने पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में सोने के दाम बढ़ने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। उल्टा, दाम और गिरने की ही ज्यादा संभावना नजर आ रही है।

सोने की कीमत जानना है जरूरी

अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं, चाहे किसी भी वजह से, तो सबसे पहले आपको उसकी कीमत जरूर चेक करनी चाहिए। सोने के दाम हर दिन बदलते रहते हैं। इसलिए रोज की कीमत की जानकारी रखना जरूरी है। इससे आपको सही वक्त पर सोना खरीदने और बेहतर निवेश करने में मदद मिल सकती है।

इन कारणों से बदलती है सोने की कीमत

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है। सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट का होता है। इसके अलावा भारत में रुपये और अमेरिकी डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट भी सोने की कीमत को प्रभावित करता है। देश में सोने की मांग भी इसकी कीमत बढ़ाने या घटाने में अहम भूमिका निभाती है। खासकर त्योहारों और शादी के सीजन में सोने के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

जानिए आज के सोने के दाम

देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 104,637 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 96,398 रुपये और 18 कैरेट सोना 78,872 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहा है। सोने की कीमतों में आई गिरावट का असर आम लोगों पर साफ दिखाई दे रहा है।

किस शहर में कितना है सोने का भाव

मुंबई: प्योर गोल्ड 25 रुपये गिरकर 104,752 रुपये, 24 कैरेट सोना 25 रुपये घटकर 104,332 रुपये

चेन्नई: प्योर गोल्ड 24 रुपये गिरकर 100,273 रुपये, 24 कैरेट सोना 99,871 रुपये

दिल्ली: प्योर गोल्ड 25 रुपये गिरकर 105,057 रुपये, 24 कैरेट सोना 104,637 रुपये

अन्य शहरों में सोने के दाम (10 ग्राम के हिसाब से)

हैदराबाद: प्योर गोल्ड – ₹100,476 | 24 कैरेट – ₹100,074

बैंगलोर: प्योर गोल्ड – ₹100,069 | 24 कैरेट – ₹99,668

कोलकाता: प्योर गोल्ड – ₹103,428 | 24 कैरेट – ₹103,014

पटना: प्योर गोल्ड – ₹101,627 | 24 कैरेट – ₹101,220

चंडीगढ़: प्योर गोल्ड – ₹102,523 | 24 कैरेट – ₹102,113

जयपुर: प्योर गोल्ड – ₹103,489 | 24 कैरेट – ₹103,075

लखनऊ: प्योर गोल्ड – ₹101,800 | 24 कैरेट – ₹101,392

हर शहर में सोने के दाम अलग क्यों होते हैं?

भारत में सोने की एक जैसी कीमत तय नहीं है। हर शहर में टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग-अलग होते हैं, जिससे दामों में फर्क आता है।

आज और पिछले 10 दिनों के सोने के रेट (24 कैरेट – प्रति 10 ग्राम)

21 जून – ₹104,637

20 जून – ₹104,661

19 जून – ₹104,666

18 जून – ₹105,241

17 जून – ₹105,617

16 जून – ₹106,944

15 जून – ₹106,684

14 जून – ₹106,684

आज की कीमत कल से थोड़ी कम है। कल 24 कैरेट सोना 105,082 रुपये था, जो अब घटकर 105,057 रुपये रह गया है।