The Chopal

Gold Rate: सोना 1 लाख के पार होने के बाद आज हुआ सस्ता, नए पीक लेवल के आसपास कर रहा ट्रेड

Gold Rate Today: आज बुधवार (हफ्ते का तीसरा दिन) को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है, और यह कल (22 अप्रैल) के भारी उतार-चढ़ाव के बाद आया करेक्शन माना जा रहा है। चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते टैरिफ संघर्ष के कारण सोना एक नए पीक लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: सोना 1 लाख के पार होने के बाद आज हुआ सस्ता, नए पीक लेवल के आसपास कर रहा ट्रेड 

The Chopal: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली हैं। बुधवार, हफ्ते के तीसरे दिन, सोने के भाव लाल निशान पर खुले। 22 अप्रैल को, एक समय सोने का मूल्य 1,00,000 रुपये को पार कर गया था। हालाँकि, सोने का भाव फिर से गिर गया और 98,500 रुपये के आसपास आ गया। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य आज 90,000 रुपये है, जबकि 24 कैरेट 98,500 रुपये है। चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते टैरिफ संघर्ष के कारण सोना एक नए पीक लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत एक बार फिर एक लाख रुपये पार कर गई है। यहां बुधवार 23 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी की कीमतें देखें।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत बुधवार 23 अप्रैल 2025 को तेजी से बढ़ी। वर्तमान में चांदी 1,01,000 रुपये पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना बुधवार 23 अप्रैल 2025 को 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 98,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।  

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट  24 कैरेट गोल्ड रेट
पटना     90,150    98,350
बंगलुरु     90,150     98,350
लखनऊ     90,300     98,500
गाजियाबाद      90,300     98,500
नोएडा     90,300     98,500
जयपुर     90,300     98,500
कोलकाता     90,150     98,350
मुंबई     90,150     98,350
चेन्नई     90,150     98,350
दिल्ली     90,300     98,500

रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का क्या कारण है?

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक संघर्ष और टैक्स खींचतान की वजह से सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई है। भारत में सोने की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फिर से महंगा हो गया है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगले छह महीनों में सोना लगभग 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकता है अगर परिस्थितियां सामान्य रहती हैं. हालांकि, अगर अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ विवाद और बढ़ा, तो इसकी कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकती है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।