The Chopal

Gold Silver Price : इस सप्ताह महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग, जाने अपने शहर का रेट

gold silver latest price - मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। सोने चांदी (gold silver rate) ने बढ़ोतरी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर आप सोने चांदी के गहने खरीदने के लिए मार्केट जाने वाले हैं तो जरूर जान लें आज का ताजा भाव-

   Follow Us On   follow Us on
Gold Silver Price : सबसे इतना महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग, जाने अपने शहर का रेट

The Chopal : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। आज यानी शनिवार (9 मार्च) को गोल्ड 500 से 540 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 66,270 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 60,750 रु. है। मार्च महीने में अब तक लगातार 7 दिन में सोने की कीमतों में 3440 रुपए की तेजी आई।

बता दें कि सोना की कीमतों शनिवार को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंची हैं। दूसरी ओर, चांदी ने फिर से लंबी छलांग लगाई है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी 200 रुपए महंगी हुई

दिल्ली और मुंबई में शनिवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में उछाल देखने को मिला। चांदी के दाम 200 रुपए चढ़कर 75,700 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते तीन दिनों में चांदी के दाम 1200 रुपए बढ़े हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 79,200 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त जारी है। शनिवार को कॉमैक्स पर सोना 21.10 डॉलर चढ़कर 2186.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। यह 24.52 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक

गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

ये पढे  : Cotton Farming: भारत के आगे कॉटन उत्पादन में कहां ठहरता है चीन और पाक‍िस्तान, कौनसा देश है टॉप लिस्ट में, देखें