The Chopal

Gold Silver Price: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जाने 24 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर लगातार बना हुआ है। मार्केट में पहले यह खबर काफी सामने आई थी कि सोने के भाव में तगड़ी कटौती होने वाली है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सोने की कीमत पिछले दिनों 1 लाख पार होने के बाद दो दिनों से गिरावट देखने को मिली है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Silver Price: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जाने 24 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

The Chopal : सोने की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, और ये निवेशकों के लिए चिंता और मौके दोनों लेकर आ रहा है। सोने की कीमत एक लाख रुपये से अधिक होने के बाद से सोने की कीमत में बदलाव आ रहा है। 22 अप्रैल को सोने ने 1,00,000 रुपये का स्तर छुआ था, लेकिन उसके बाद सोने की कीमत में थोड़ा करेक्शन हुआ है। आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट हुई हैं। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य आज 90 हजार रुपये है, जबकि 24 कैरेट 98200 रुपये है। चांदी का मूल्य एक लाख रुपये से अधिक है। यहां आज गुरुवार 24 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी की कीमतें देखें।

चांदी की कीमत

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 को चांदी की कीमत गिर गई हैं। वर्तमान में चांदी 1,00,900 रुपये पर कारोबार कर रही है। आज चांदी कल से 200 रुपये सस्ती हुई है।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 को 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 98,340 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 90,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 98,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव कल से कम है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
पटना     90,050     98,240 
बंगलुरु     90,050     98,240
लखनऊ     90,200     98,340
गाजियाबाद      90,200     98,340
नोएडा     90,200     98,340
जयपुर     90,200     98,340
कोलकाता     90,050     98,240
मुंबई     90,050     98,240
चेन्नई     90,050     98,240
दिल्ली     90,200     98,340

कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव 

सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स को लेकर हो रही खींचतान। भारत में सोने की कीमतें भी बढ़ी हैं, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से महंगा हो गया है। जानकारों का कहना है कि अगले छह महीनों में सोने की कीमत लगभग 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकती है, अगर चीन और अमेरिका के बीच चल रही बहस और गहरी हुई तो इसकी कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।

News Hub