The Chopal

GST Return : जीएसटी रिटर्न को लेकर अब बदल गया ये नियम, मोदी सरकार ने दिया नए वर्ष का गिफ्ट

GST Return : मोदी सरकार ने छोटे दुकानदारों को नए साल का तोहफा दिया है। दरअसल, आपको बता दें कि ये नियम जीएसटी रिटर्न भरने में बदल गए हैं। यह नवीनतम निर्णय, मंत्रालय की ओर से 31 जनवरी 2023 को जारी किया गया नोटिफिकेशन संख्या 32/2023-CT से प्रेरित है।

   Follow Us On   follow Us on
GST Return: Now this rule regarding GST return has changed, Modi government gave a New Year gift

The Chopal, GST Return Filing Rules Changed For Small Taxpayers: GST Return भरने के एक नियम में बदलाव हुआ है। मोदी सरकार ने छोटे दुकानदारों को नए साल का तोहफा दिया है। 2 करोड़ रुपये तक का टैक्स भरने वालों को यह तोहफा मिलेगा। व्यापार मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर नियम बदलने की सूचना दी।

यह नवीनतम निर्णय, मंत्रालय की ओर से 31 जनवरी 2023 को जारी किया गया नोटिफिकेशन संख्या 32/2023-CT से आधारित है। अब छोटे दुकानदारों को GSTR-9 भरने की आवश्यकता नहीं होगी अगर उनका कारोबार 2 करोड़ रुपये से अधिक है। GST रिटर्न भरने के लिए अब फार्म भरना नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए ट्वीट देखें..

ये पढ़ें - उत्तर प्रदेश में शुरू होंगी 10 हजार से अधिक परियोजनाएं, 7.5 लाख करोड किए जाएंगे खर्च

GST Return भरने वालों की संख्या बढ़ी-

वित्त मंत्रालय ने एक और ट्वीट करके जानकारी दी कि पिछले 5 साल में देश में GST Return भरने वालों की संख्या बढ़ी है। करीब 65 प्रतिशत लोग अब देश में माल एवं सेवा कर (GST) रिटर्न भरते हैं। अप्रैल 2023 तक GST Return दाखिल करने वालों की संख्या 1.13 करोड़ हो गई। GST रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 1.40 करोड़ हो गई है, जो अप्रैल 2018 में 1.06 करोड़ थी।

चालू वित्त वर्ष में 90 प्रतिशत GST रजिस्टर्ड GSTR-3B रिटर्न दाखिल कर रहे हैं। यह आंकड़ा GST लागू होने के पहले वर्ष 2017-18 में 68 प्रतिशत था। देश में माल एवं सेवा कर (GST) जुलाई 2017 में लागू हुआ था। इसमें उत्पाद शुल्क, सेवा कर और वैट जैसे लोकल टैक्स शामिल किए गए थे।