Chanakya Niti: परिवार के नाश का कारण बनती हैं पत्नी की ये आदतें, सुख-शांति कर देगी भंग
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य महान शिक्षक, कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री थे। चाणक्य सिद्धांत आज भी लोकप्रिय हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों और बातें अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। शादीशुदा जीवन के बारे में आचार्य चाणक्य ने बहुत कुछ कहा है। उन्होंने पत्नियों की ऐसी आदतों का भी उल्लेख किया जो पूरे परिवार को बर्बाद कर देती हैं।
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य महान शिक्षक, कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री थे। "वो स्त्री है - वो कुछ भी कर सकती है", बॉलीवुड का प्रसिद्ध डायलॉग, भले ही मनोरंजन के लिए बनाया गया हो, लेकिन इसका व्यावहारिक अर्थ भी काफी है। यदि घर की बात की जाए तो, एक महिला अपने परिवार की खुशियों का हिस्सा है। वह चाहे तो अपने परिवार को नुकसान पहुंचाए और उनके टूटने का कारण बन जाए। चाणक्य, एक प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ, ने भी अपनी नीतियों में स्त्रियों की कुछ ऐसी ही आदतों का उल्लेख किया है जो उनके पति और पूरे परिवार को बर्बाद कर सकती हैं। आज हम स्त्रियों की उन्हीं आदतों को जानेंगे।
जिन महिलाओं को हर चीज पर क्रोध आता है
क्योंकि क्रोध एक प्रवृत्ति है, जिसमें सोचने समझने की क्षमता भी समाप्त हो जाती है, क्रोध किसी भी व्यक्ति विनाश का कारण बनता हैं। थोड़ा बहुत गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बहुत गुस्सा आना सही नहीं है। जिन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है, वे हमेशा परिवार का वातावरण खराब करते हैं। जब घर की महिलाएं बात-बात पर गुस्सा होने लगती हैं, चीखने-चिल्लाने लगती हैं, तो घर में हमेशा नेगेटिव ऊर्जा रहती है, जो परिवार के विकास में बाधक बनती है।
जो अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखता
ऐसी महिलाएं जो बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलती हैं; साथ ही, वह परिवार को परेशान करती हैं। महिलाएं जो अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं, उनसे बच्चे भी गलत संस्कार लेते हैं। बात-बात में कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं भी किसी की भावनाओं का ख्याल नहीं रख पाती हैं। उनके इसी व्यवहार से परिवार में सम्मान और प्यार की कमी होती है।
जो हमेशा घर का माहौल खराब करता है
ऐसी महिलाएं जो छोटी-छोटी बातों पर इश्यू बना देती हैं उनकी वजह से परिवार कभी आगे नहीं बढ़ सकता। ऐसी महिलाओं से परिवार का कोई भी व्यक्ति खुश नहीं हो सकता। इस तरह की महिलाएं अपने नेगेटिव एटीट्यूड से पूरे परिवार में नेगेटिविटी फैलाती हैं, जिससे हंसता-खेलता परिवार भी बिखर जाता है।
ये गुण एक अच्छी पत्नी में होते हैं
महान कूटनीतिक चाणक्य के अनुसार, जो महिलाएं अपने पति और परिवार का सम्मान करती हैं, परिवार को सबसे ऊपर रखती हैं, हर हालात में अपने परिवार के साथ खड़ी रहती हैं और हमेशा हंसी-खुशी का वातावरण बनाए रखती हैं, वे अच्छी पत्नी, मां और बहू बनती हैं।
