The Chopal

IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 13 गेंद पर जड़ दिया अर्धशतक, 4 बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

   Follow Us On   follow Us on
Yashasvi Jaiswal

IPL 2023 Yashasvi Jaiswal Fast Fifty: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आयोजित हो रहा है. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करतें हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम को 150 रन का टारगेट दिया है. राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के ओपनर और युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने केकेआर के खिलाफ ऐतिहासिक बल्लेबाजी की है.

उन्होंने 13 गेंदों पर ही 50 रन ठोकते हुए लीग के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने केएल राहुल के सबसे तेज 50 रन के रिकॉर्ड को तोड़ और यह एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. जायसवाल ने पारी के पहले ओवर में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा के ऊपर 26 रन ठोक दिए. यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करतें हुए 47 गेंद पर 98 रन बनाएं हैं और राजस्थान ने यह मुकाबला जीत लिया है.


तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी, 

- यशस्वी जायसवाल : 13 गेंद vs KKR, 2023

- केएल राहुल : 14 गेंद vs Delhi Capitals, 2018

- पैट कमिंस : 14 गेंद vs Mumbai Indians, 2022

- युसुफ पठान : 15 गेंद vs SRH, 2014

- सुनील नरेन : 15 गेंद vs RCB, 2017

Also Read: मंडी भाव 11 मई 2023: ताज़ा मंडियो से गेहूं, ग्वार, नरमा, चना, जौ, मूंग, मोठ, सरसों एवं मसूर समेत अन्य सभी फसल भाव