Haryana के इन 10 जिलों में चलेंगी 800 इलेक्ट्रिक बसें और 200 AC होंगी
THE CHOPAL - हरियाणा में अब इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। 10 जिलों में 800 बसें आएंगी। इनमें 600 नॉन एसी व 200 एसी बसें होंगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मंगलवार को यह प्रपोजल CMO को भी भेजेंगे। CMO से अनुमति मिलते ही बसें भी आएंगी। आपको बता दे की नवंबर में पहली बस आएगी, जो आगे बढ़ती भी रहेंगी। सरकार पहले भी 2000 अन्य बसें खरीदने की योजना भी बना चुकी है।
ALSO READ - राजधानी दिल्ली में खुला महंगा होटल, 1 थाली की कीमत 1 तोला सोने जितनी, जानें जानकारी
चलेंगी बसें -
बसों के लिए हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने सीईसीएल कंपनी से संपर्क भी किया है, जहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर बातचीत का दौर शुरू भी हुआ है। कंपनी की ओर से ड्राइवर, चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक रिपेयर मैनेजमेंट, बिजली खर्च आदि शामिल भी होगा। एक बस को 12 साल या 10 लाख किलोमीटर तक चलाने की योजना भी है। कंपनी की ओर से देश के 5 शहर सूरत, हैदराबाद, दिल्ली, बैंगलूर और कोलकाता के लिए 5,450 बसें देने के लिए टेंडर फाइनल भी हुआ है।
ALSO READ - पंजाब नेशनल बैंक का हैरान करने वाला फरमान जारी, ग्राहक द्वारा इस काम के बाद बैंक की नही होगी कोई जिम्मेवारी
200 किमी तक चलेंगी -
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक , एक बस की लंबाई 12 M.होगी, इसमें 50 प्लस सीट होंगी। यह बस एक बार चार्ज होने पर लगभग 200 KM का सफर तय भी करेगी। प्रपोजल पर CMO से यदि इसी महीने मुहर लग जाती है तो बसें नवंबर तक हरियाणा में आना शुरू हो जाएंगी।
सफर
इन बसों का संचालन यूं तो शहरों में करने की योजना है, लेकिन इन बसों को दूसरे जिलों तक भी कनेक्ट किया जाएगा, हरियाणा में एक से दूसरे जिले की दूरी इतनी अधिक नहीं है। चूंकि बस 200 किलोमीटर तक चल सकेगी, रोडवेज डिपो में इन बसों की चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।
कहां कितनी बसें आएंगी
फरीदाबाद - 100
गुड़गांव - 50
पानीपत - 80
अम्बाला - 100
यमुनानगर - 80
हिसार - 100
रोहतक - 80
करनाल - 100
सोनीपत - 80
पंचकूला - 50
हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा, इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। 800 बसों का 10 जिलों में संचालन किए जाने की योजना है। प्रपोजल तैयार कर सीएम को भेजा जाएगा।
