The Chopal

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम की दोहरी मार, आधे राज्य में सीवियर कोल्ड डे, शीत लहर के साथ कोहरे का कहर

   Follow Us On   follow Us on
"hisar-general,Haryana weather, Fog along with cold wave, severe cold day in Haryana, half of Haryana is in Cold, weather in Haryana ,Haryana news   hindi news,

Haryana weather, हिसार: इन दिनों शीत लहर और अति शीत लहर की चपेट से हरियाणा प्रदेश भी ठिठुर रहा है। और मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा राज्य के आधे जिले अति शीत लहर का सामना अभी कर रहे हैं। और मौसम विभाग इसे सीवियर कोल्ड डे भी कहा जाता है। और जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ जाती है तो इसे कोल्ड-डे भी कहते हैं।

जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है, लेकिन अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 6.4 डिग्री की कमी भी आ जाती है तो इसे सीवियर कोल्ड-डे भी कहते हैं। और बुधवार को अंबाला, चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा, करनाल और यमुनानगर में सीवियर कोल्ड डे भी रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री या इससे ज्यादा नीचे रहा। वहीं हिसार में गुनगनी धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। नारनौंद में रात पूरे प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।

अब रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना

यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। पहाड़ों से मैदानों की ओर बर्फीली हवाएं इस समय बह रही हैं जिससे कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है, परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सात व आठ जनवरी को बीच-बीच में आंशिक बादल और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना भी है। प्रदेश में मौसम आमतौर पर आठ जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना भी है।

हरियाणा प्रदेश से जुड़ी अधिक खबरों के लिए यहाँ टच