The Chopal

FNG एक्सप्रेसवे पर हरियाणा सरकार की सहमत, अब फरीदाबाद से सीधे जुड़ेंगे NCR के ये दो जिले

   Follow Us On   follow Us on
FNG एक्सप्रेसवे

The Chopal: हरियाणा सरकार के सहमत होने से फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार की आठ साल पुरानी यह योजना पूरी होने पर तीनों जिले सीधे जुड़ जाएंगे और दिल्ली के अंदर वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। मौजूदा एलाइनमेंट के हिसाब से एफएनजी की लंबाई 56 किलोमीटर तक निर्धारित है, जिसमें 20 किलोमीटर हिस्सा गौतमबुद्धनगर जिले में आता है, जिसका 90 % काम पूरा हो चुका है। लेकिन गाजियाबाद और फरीदाबाद के हिस्से में काम अभी बाकी है।

हरियाणा सरकार ने केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह FNG को लेकर तेजी से काम करे। अगर कहीं रुकावट है तो उस पर राज्य पूरा सहयोग करेगा। इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने FNG एक्सप्रेसवे निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।

अब ऐसे बनेगा एक्सप्रेसवे

नए एलाइनमेंट में एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई बढ़कर 80 से 90 किलोमीटर तक संभव। दादरी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए सीधे फरीदाबाद जिले तक जाएगा। फरीदाबाद में महताबपुर, लालपुर होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कनेक्टर को भी जोड़ेगा। इसके लिए 30 किलोमीटर लंबी सड़क जेवर एयरपोर्ट से भी बनाई जा रही है। कोशिश है कि जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क को भी FNG से कनेक्ट कर दिया जाए। इससे नोएडा और फरीदाबाद के अंदर वाहनों का 

ताजा खबरों व मंडी भाव से जुड़ी खबरों के लिए यहाँ टच करें