Haryana में 18 एकड़ भूमि पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एक्शन
TheChopal : हरियाणा में अब अवैध कब्जा करके उसपर निर्माण करने वालों की खैर नहीं है। दरअसल, सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। DTP विभाग की ओर से बीते दिनों खरखौदा इलाके में अवैध कॉलोनियों (Illegal colonies in Kharkhoda area) के खिलाफ कार्रवाई की है और इस दौरान तकरीबन 18 एकड़ भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कालोनी में बनाए गए कच्चे रास्तों, बिजली के खंभों और अन्य निर्माणों को बुलडोजर की सहायता से हटा दिया गया है।
DTP का कहना है कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार नए-नए अभियान चलाए जा रहे हैं। अब खरखौदा के रोहतक रोड़ बाईपास किराने बसाई जा रही अवैध कालोनी के साथ ही एनएच-334बी (NH-334B) के किनारे बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई।
टीम ने कार्रवाई के दौरान किए ये कार्य
इसके साथ ही अवैध कॉलोनी (Illegal colony) में जो कच्चे रास्तें बनाए गए हैं, उनको भी उखाड़ फेंका गया। टीम की कार्रवाई में तकरबीन 20 बिजली के खंभों को गिराने के साथ ही 10 डीपीसी को भी तोड़ा गया है। डीटीपी के अनुसार जिले में बिना स्वीकृति बसाई जा रही कॉलोनियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कब होती है इन कालोनियों पर कार्रवाई
विभाग की तरफ से लगातार निगरानी के लिए टीम बनाई गई है, जोकि इलाके में मॉनिटरिंग करती है। जिसके बाद इन कालोनियों पर कार्रवाई की जाती है। उनका कहना है कि अवैध कॉलोनी (Illegal colony) विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज होगी। डीटीपी के मुताबिक किसी भी कॉलोनी में प्लाट खरीदने (Buying a plot in colony) से पहले उसकी वैधता की जांच बेहद जरूरी है। अवैध कालोनियों में सरकार की तफ से सड़क, पेयजल, सीवरेज और बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं।

