Charkhi Dadri News: बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत मांगने वाला ड्रग इंस्पेक्टर बर्खास्त
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने की एवज में रिश्वत मांगने वाले ड्रग कंट्रोल अधिकारी तरुण भारद्वाज को विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से टर्मिनेट कर दिया है. रिश्वत मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम ने तरुण भारद्वाज पर 15 मई को ही एफआईआर की थी. स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं.
क्या था मामला
मई महीने में गांव रानीला स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक बिना लाइसेंस स्टोर चल रहा था. तरुण भारद्वाज ने उसे सील करने की धमकी दी और उसे बंद कर चाबी अपने साथ ले आया था. इसके बाद तरुण भारद्वाज का दलाल साहिल सेटिंग करने विकास के पास पहुंचा और बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने के नाम पर एक लाख रिश्वत मांगी. इस दौरान उसे 70 हजार रुपए दिए अब 30 हजार और मांगे तो शिकायतकर्ता ने ये बात एसीबी को बता दी.
इस दौरान मुख्य दलाल साहिल ने कहा कि वह बाहर है और यह रुपए दादरी रेलवे रोड दुकानदार अभिमन्यु को दे दो. रिश्वत के रुपए लेते ही दलाल अभिमन्यु और इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया. ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज करीब डेढ़ साल पहले ही भर्ती हुआ था। वहीं तीन-चार दिन बाद एसीबी ने मुख्य दलाल साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया था.
