The Chopal

सिरसा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 मई को माधोसिंघाना में रैली को करेंगे संबोधित - निताशा राकेश सिहाग

   Follow Us On   follow Us on
सिरसा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 मई को माधोसिंघाना में रैली को करेंगे संबोधित - निताशा राकेश सिहाग

Sirsa News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 मई को सुबह 10 बजे ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव माधोसिंघाना के स्टेडियम में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इस सिलसिले में भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे और भाजपा का संकल्प पत्र जनता के समक्ष रखेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों के शासनकाल में किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला, नौजवान तमाम वर्गों को राहत मिली है। विशेषकर महिला सशक्तिकरण को लेकर इस सरकार ने खास कदम उठाए हैं। पिछले पांच वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को ड्रोन खेती का प्रशिक्षण देकर लखपति दीदी बनाया गया है और आने वाले 5 वर्षों में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जानी हैं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि माधोसिंघाना में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली के लिए विशेष जिम्मेदारी जहां मीनू बेनीवाल को सौंपी गई है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

News Hub