The Chopal

सिरसा जिले में 16 गांवों के किसानों को मिलेगा फसल बीमा क्लेम का पैसा, रकबा पोर्टल पर हुआ अपलोड

   Follow Us On   follow Us on
सिरसा जिले में 16 गांवों के किसानों को मिलेगा फसल बीमा क्लेम का पैसा, रकबा पोर्टल पर हुआ अपलोड

Sirsa: सिरसा जिले के 16 गांव के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. इन गांव फसलें बर्बाद हो गई थी लेकिन क्रॉप कटिंग नहीं हो पाई थी. अब जिला प्रशासन में अपने स्तर पर फैसला लिया था कि उन गांव के किसानों की औसतन नुकसान के हिसाब से एक रिपोर्ट बनाई जाएगी. उसके बाद उन किसानों को बीमा क्लेम जारी किया जाएगा. हम आपको जानकारी दे दें कि इस बारे में रिपोर्ट बना दी गई है और विभाग ने अपलोड भी कर दी है. बहुत जल्द ही इन गांवों के किसानों के खातों में बीमा क्लेम का पैसा आना शुरू हो जाएगा.

16 गांवों का अटका था बीमा क्लेम

दरअसल आपको बता दें कि इन गांव में समय पर क्रॉप कटिंग नहीं होने के कारण बीमा क्लेम अटक गया था. और किसानों पर आरोप लगे थे कि उन्होंने एक क्रॉप कटिंग से पहले ही अपनी फसल उठा ली थी. इसके बाद बीमा कंपनी ने क्लेम रोक दिया. इसके बाद जिला प्रशासन में अपने स्तर पर फैसला लेते हुए औसत नुकसान के आधार पर भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी है. सिरसा जिले के जिन 16 गांवों का बीमा क्लेम जारी किया जाएगा उनके नाम बाजेकां, वेदवाला, शमशाबाद पट्टी, सिकंदरपुर, जोगीवाला, गंगा, पन्नीवाला मोरिका, तलवाड़ा, तलवाड़ा खुर्द, खारिया, बचेर, निरवाण, शेरपुरा, चाहरवाला, बीरुवाला गुढ़ा और शाहपुरिया,

309 करोड रुपए का बीमा क्लेम जारी

इन गांवों का बीमा क्लेम के लिए रकबा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है. इसमें 11 गांवों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जबकि पांच गांव अभी भी विचाराधीन है. हम आपको बता दे कि जिले में अब तक 323 करोड रुपए में से 309 करोड रुपए का बीमा क्लेम किसानों को जारी हो चुका हैं. इसमें से 270 करोड रुपए किसानों के बैंक खातों में डाले जा चुके हैं. इसके बावजूद करीब 2370 किसान अब भी बीमा राशि के लिए बैंकों और सरकारी कार्यालयों में चक्कर काट रहें हैं. जिनका बीमा क्लेम बहुत जल्द पहुंच जाएगा.

सिरसा के DDA सुखदेव सिंह का कहना है कि किसानों ने फसल पहले उठा ली थी जिसके चलते क्रॉप कटिंग नहीं हो पाई थी. अब जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि जो औसत नुकसान है उसके हिसाब से विभाग ने रिपोर्ट बनाकर पोर्टल पर अपलोड कर दी है. जल्द ही बीमा कंपनी किसानों के खातों में पैसा डालने की प्रक्रिया शुरू कर देगी.