HARIYANA WEATHER: आगामी 25 तक हरियाणा के इन जिलों में बदलेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट

   Follow Us On   follow Us on
आगामी 25 तक हरियाणा के इन जिलों में बदलेगा मौसम

THE CHOPAL - आपको बता दे की पिछले कई दिनों से पड़ रही भारी भीषण गर्मी की मार से पंजाब और हरियाणा में थोड़ी राहत भी मिली है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हुई बरसात से अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है. 

ALSO READ - business idea: क्या आपको पता हैं की PETROL डीजल पर पंप वालों को कितना कमीशन मिलता हैं 

तापमान-

-  चंडीगढ़ में तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस है.
- अंबाला में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है.
- हिसार में तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस है.
- करनाल में तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस है.
- अमृतसर में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है.
- लुधियाना में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है.
- पटियाला में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है.

मौसम विभाग के अनुसार 23 APRIL के बाद मौसम साफ भी हो जाएगा और बारिश की संभावना भी नहीं है। आगामी कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी के लिए सभी लोग तैयार भी हो जाए। वीरवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


मौसम का मिजाज -

देश की राजधानी दिल्ली की अगर बात करें तो कई इलाकों में हुई हल्की बरसात की बौछारों ने गर्मी से थोड़ी राहत दी. गुरुवार को तो दिल्ली के महरौली समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे थे. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने वाली है. 

25 अप्रैल के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी-

मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले 2 तीन दिन तक हरियाणा और पंजाब में हल्की बरसात के आसार भी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण से कई इलाकों में बादल छाए रह सकते है. हरियाणा के उत्तरी और मध्य इलाकों में इसका प्रभाव अधिक दिखाई देने वाला है. वहीं 25 APRIL से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, यानि फिर से गर्मी सताने वाली है.