The Chopal

हरियाणा सरकार की इस योजना में हर वर्ष परिवार को मिलेंगे 5 हजार रुपए , जाने कैसे मिलेगा फायदा

   Follow Us On   follow Us on
HARYANA
हरियाणा सरकार की लाडली योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बेटियों को प्रोत्साहित करना है। सरकार चाहती है कि लोग अपनी बेटियों को कभी भी अपने ऊपर बोझ न समझें। सरकार की इस योजना से बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाना भी है।

THE CHOPAL : भारत की केंद्र सरकार की योजना  ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के  शानदार काम का असर अब अन्य राज्यों के साथ- साथ  हरियाणा में भी इसका असर दिखने लगा है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ स्लोगन पर लोगों ने अब अमल करना भी शुरू किया हैं। हरियाणा में अब  सेक्स रेसियो में काफी सुधार देखने को मिला है। बेटियों की उन्नति व संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा लाडली योजना चला रखी है। इसके तहत बेटियों को हर वर्ष 5000 रूपए बतौर सहायता भी दी जाती है।

ALSO READ - प्यार अंधा होता है इस महिला ने किया साबित 21 साल के लड़के को दिया दिल, तीसरी बार करेगी शादी


बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार योजना - 

हरियाणा सरकार की लाडली योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बेटियों को प्रोत्साहित करना है। सरकार चाहती है कि लोग अपनी बेटियों को कभी भी अपने ऊपर बोझ न समझें। सरकार की इस योजना से बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाना भी है। हरियाणा सरकार इस लाडली योजना के अंतरगर्त  बेटियों के खाते में 5 हजार रूपये सालाना डलवाती है। अगर आप हरियाणा राज्य के रहने वाले वासी हैं और आपके घर में भी बेटियां हैं तो आप भी  इस लाडली योजना का लाभउठा सकते हैं । इस योजना के तहत 20 अगस्त 2005 के बाद जन्मी बेटियों को हरियाणा सरकार के द्वारा 5 हजार रुपए की सहायता राशि देने का प्रावधान भी है। 

ALSO READ - Chanakya Niti : महिला का यह अंग करवाता है उसके चरित्र की पहचान 


लाडली योजना के लाभ -

1. हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाना है व उनकी आर्थिक मदद भी करनी हैं।  

2. लड़कियों को इस योजना के अंतरगर्त 5000 रुपये सालाना आर्थिक की मदद दी जाती है।


3. लाडली योजना का लाभ सिर्फ दो बेटी वाले माता-पिता को ही मिलेगा।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज -

1. मोबाइल नंबर

2. बीपीएल राशन कार्ड

3. जन्म प्रमाण पत्र

4. मां-बाप का पासपोर्ट साइज फोटो

5. मां-बाप का पहचान पत्र

5. बैंक खाता पासबुक

6. आधार कार्ड

7. जाति प्रमाण पत्र

8. निवास प्रमाण पत्र

ALSO READ - Chanakya Niti: मर्दो की इन चीजों पर मरती है महिलाएं, होते है ये इशारे 


योजना को कैसे करें अप्लाई -

 आप इस लाडली योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आप हरियाणा सरकार के राज्य के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में जाकर इस लाडली योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। इसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही दर्ज कर फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेज को भी अटैच करें। जिसके बाद आप अपने गावों के आंगनबाड़ी केंद्र पर या  शहरी क्षेत्रों में बाल विकास परियोजना अधिकारियों के कार्यालयों में जाकर जमा करवाएं। आप को भरे हुए आवेदन पत्र को अपने क्षेत्रों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और संबंधित कार्यालय में ही जाकर जमा करना होगा।