Haryana Weather: हरियाणा के 7 जिलों में 40 डिग्री से उपर रहा अधिकतम तापमान, आगामी 10 जुन तक ऐसा रहेगा मौसम

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा न्यूज, हरियाणा वेदर, हरियाणा का मौसम, हरियाणा में मौसम, मौसम न्यूज, haryana news, haryana weather, weather in haryana, mausam news, Hisar News in Hindi, Latest Hisar News in Hindi, Hisar Hindi Samachar

Haryana Weather: सा देने वाली गर्मी का सामना किया। तीन जिलों सोनीपत, सिरसा व महेंद्रगढ़ में आज अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा। इसके अलावा 4 अन्य सेंटरों हिसार, गुरुग्राम, बालसमंद, जींद में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। लोगों को सुबह से ही गर्मी पसीने छुड़ाने लगी थी। करनाल व यमुनानगर में 37 डिग्री और प्रदेश के अन्य सभी जिलाें में आज दिन का तापमान 38 से 41.2 डिग्री तक दर्ज किया गया। शुक्रवार को पारा और उपर जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: पाकिस्तान में बन रहे चक्रवात से राजस्थान में अंधड़ का अलर्ट, इन 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी 

प्रदेश अब गर्मी से तपने लगा है। आज सुबह 3 से 4 बजे के आसपास जो जो रिकॉर्ड हुआ, वह 35 डिग्री तक जा पहुंचा। हालांकि कई स्थानों पर आसमान में बादलवाई है, 24 घंटों में कुछ सेंटरों पर बारिश की गतिविधि भी दर्ज हुई है, लेकिन न तो बारिश और न ही कोई पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गर्मी पर होगा। तीन दिन तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। इसके बाद कुछ राहत की संभावना मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं।

आगामी 3 दिनों में मौसम का मिजाज 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 8 और 9 जून को हरियाणा में सूखा मौसम रहेगा। दिन के तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर गरज और चमक देखी जा सकती है। 10 जून को आंशिक बादल छाएंगे। 11 जून को उत्तर हरियाणा के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इन इलाकों में गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना होगी।