The Chopal

Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश व आंधी का पूर्वानुमान

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा न्यूज, हरियाणा वेदर, हरियाणा का मौसम, हरियाणा में मौसम, मौसम न्यूज, haryana news, haryana weather, weather in haryana, mausam news, Hisar News in Hindi, Latest Hisar News in Hindi, Hisar Hindi Samachar

The Chopal, चंडीगढ़:  देश के मौसम विभाग ने 17 से 21 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई। वहीं हरियाणा के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी में येलो अलर्ट भी किया है। इन जगहों पर गरज और चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवा चलने की भी संभावना है। 

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं की फसल में सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित ही रखें। वहीं, मौसम विभाग ने किसानों को स्पष्ट संकेत दिया है कि वे फसल की कटाई ना करें और कटी हुई फसल को भी सुरक्षित स्थान पर रखें।

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट भी की संभावना भी है। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताया गया है। इसका बड़ा असर सरसों की खरीद पर भी पड़ सकता है, क्योंकि हरियाणा के जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कई जिले अधिक सरसों की खेती के लिए जाने जाते हैं।

पंजाब में चार दिन यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और बारिश भी होगी, जबकि 19 व 20 मार्च को पंजाब के अधिकतर हिस्सों में मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे।

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट देखने को भी मिली। हालांकि यह सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा था। पटियाला 34.0 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, होशियारपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, अमृतसर का 30.2, लुधियाना का 31.4, बठिंडा का 30.6, फिरोजपुर का 30.2 डिग्री तक दर्ज किया गया।

Weather Today : राजस्थान में बरसात के साथ ओलावृष्टि, फिर बिगडा मौसम का मिजाज