The Chopal

Haryana बनेगा अब ग्लोबल हब, सिंगापुर की तर्ज पर बसाए जाएंगे नए आधुनिक शहर, लोकेशन फाइनल

   Follow Us On   follow Us on
Haryana बनेगा अब ग्लोबल हब, सिंगापुर की तर्ज पर बसाए जाएंगे नए आधुनिक शहर, लोकेशन फाइनल

Haryana News : सरकार ने अब हरियाणा को ग्लोबल हब बनाने का काम शुरू कर दिया है। अब प्रदेश में कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हाल ही में सरकार (Haryana News) ने घोषणा की है कि  सिंगापुर की तर्ज पर 5 नए शहर बसाया जाने का प्लान है। हरियाणा में इन नए शहर के बसाए जाने से यह क्षेत्र आधुनिक शहरीकरण और औद्योगिक प्रगति का केंद्र बन जाएगा। खबर में जानिए ये 5 शहर कहां बनाए जाने वाले हैं।

कहां बसाए जाएंगे ये 5 नए शहर 

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (Industries and Commerce Minister of Haryana) का कहना है कि तकरीबन 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (Kundli-Manesar-Palwal) एक्सप्रेसवे राज्य के औद्योगिक विकास का आधार बनेगा और विकसित भारत-2047 (Haryana in 2047) के विजन को साकार करने अहम भूमिका निभाएगा। उनका कहना है कि साल 2031 की जनसंख्या पर गौर करते हुए सरकार ने एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 5 नए शहरों को बसाने के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है। इस एक्सप्रेसवे का विकास सिंगापुर की तर्ज पर होगा।

उद्योगपतियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उद्योग मंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तैयार किए गए विकसित भारत-2047 के विजन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) की भूमिका बेहद जरूरी है और KMP एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में जरूरी बदलाव किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिल सकें। उनका कहना है कि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम का मकसद राजस्व अर्जित करने के साथ ही उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं, त्वरित सेवाएं प्रदान करना भी होना चाहिए।

साल 2030 तक औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा

उघोग मंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से साल 2030 तक औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (Industrial Model Township) स्थापित करने का ऐलान किया थी। इनमें से 5 IMTs को पहले ही मंजूरी मिल गई है और उनके विकास की प्रोसेस अभी चल रहा है। उनका कहना है कि बीते वर्ष उद्योग विभाग के बजट में 125 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई थी, और आगामी बजट मे इसे बढ़ाने का ऐलान है।

NCR में बसेंगी 3 नई IMTs

उनका कहना है कि प्रस्तावित 10 IMTs में से 3 का विकास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) में किया जाने का प्लान है, जिनका केंद्र KMP एक्सप्रेसवे होगा। इसके अलावा ये 5 नए शहर विकसित भारत के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। उद्योग मंत्री का कहना है कि हरियाणा के गुरुग्राम ने IT हब (IT Hub in Gurugram) के रूप में स्थापित करके वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान कायम की है। आगामी समय में, जब नए IMT बसाए जांएगे, तो हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा।