Panipat Today News : पेट दर्द का इलाज करवाने आई महिला ने कर्मचारी पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, जानिये पूरा मामला

The Chopal, Panipat Panipat Today News : पानीपत के GT रोड पर प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों पर महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने आरोप लगा है। पेट में इंफेक्शन के चलते कुछ दिन पहले महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। रेप का आरोप नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी पर ही लगा है। महिला के पति की शिकायत
   Follow Us On   follow Us on
Panipat Today News : पेट दर्द का इलाज करवाने आई महिला ने कर्मचारी पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, जानिये पूरा मामला

The Chopal, Panipat

Panipat Today News : पानीपत के GT रोड पर प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों पर महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने आरोप लगा है। पेट में इंफेक्शन के चलते कुछ दिन पहले महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी।

रेप का आरोप नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी पर ही लगा है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घटना अस्पताल के बाहर हुई है। Panipat Today News

Panipat Today News : पेट दर्द का इलाज करवाने आई महिला ने कर्मचारी पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, जानिये पूरा मामला
सांकेतिक तस्वीर,

समालखा थाना क्षेत्र के पहने वाले व्यक्ति ने बताया कि पेट में इंफेक्शन के कारण उसने अपनी पत्नी को GT रोड पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि इलाज के दौरान उनकी पत्नी के साथ अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत एक युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आरोपी नर्सिंग स्टाफ को कुछ दिन पहले ही रखा गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आरोपी नर्सिंग स्टाफ ने महिला के साथ अस्पताल में जबरदस्ती नहीं की। घटना अस्पताल के बाहर की है।

महिला के पति की शिकायत के बाद समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में दुष्कर्म की शिकायत मिली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी हाथ नहीं आया है