Haryana में अगले 48 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश, तेज रफ्तार से चलेगी आंधी
Haryana and Punjab Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। अप्रैल महीने के पहले दूसरे हफ्ते में जून जैसी गर्मी पड़ रही है लेकिन पिछले दो दिनों से हल्की बारिश व बादलों की आवाज आई देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
Haryana News : देश में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। अप्रैल महीने के पहले दूसरे हफ्ते में जून जैसी गर्मी पड़ रही है लेकिन पिछले दो दिनों से हल्की बारिश व बादलों की आवाज आई देखी गई है। हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। हरियाणा में दोपहर बाद तेज हवा चल रही है। हरियाणा में 2 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की उम्मीद जताई है। 13 अप्रैल को मौसम विभाग ने कहा कि सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा। इस हफ्ते के आखिर में मौसम बदल जाएगा। जो लोगों को गर्मी से राहत देगा। वहीं तापमान भी गिरेगा।
हरियाणा बारिश अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार और रविवार को हरियाणा में भारी बादल रहेंगे। साथ ही, हरियाणा का मौसम (Haryana ka Mausam) के कुछ क्षेत्रों के लिए एक रंगीन अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल, 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 13 से 14 अप्रैल में हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज चमक और तेज हवा भी हो सकती है (Chandigarh की नवीनतम मौसम)।
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने पर तेज हवा चल सकती है। जिसकी गति 40 से 50 किमी/घंटा होगी। मौसम विभाग (IMD) के अधिकारी ने बताया कि आने वाले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। तापमान भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।
येलो और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किए: मौसम विभाग ने चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, महेंद्रगढ़ (मौसम), रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम (मौसम), फरीदाबाद, रोहतक (मौसम), सोनीपत, पानीपत भिवानी और चरखी दादरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल (Karnal ka Mausam), सिरसा, फतेहबाद और हिसार (Hisar ka Mausam) जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अधिकारी एके सिन्हा ने बताया कि आने वाले 48 घंटे में हरियाणा में बारिश हो सकती है। कई जगहों पर आंधी के साथ ओले (Rain forecast in haryana) पड़ने की संभावना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो पुराने पेड़ों से दूरी बनाकर रखें। किसानों को भी उन्होंने फसल की देखभाल की अपील (13 April haryana weather) की है।
देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान आज यानी 13 अप्रैल को बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) हो सकती हैं। वहीं आज गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार (Bihar weather) , झारखंड, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा 13 से 15 अप्रैल के बीच तेलंगाना, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) हो सकती हैं। आज पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की वर्षा और बर्फबारी संभव है और 14 से 15 अप्रैल (14 and 15 April weather) के बीच तीव्रता और फैलाव में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
13 और 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और 14 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी संभव है। 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब (Punjab weather) , हरियाणा और दिल्ली में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ (Delhi Weather) हवाएँ चलने की संभावना है। वहीं 13 से 15 अप्रैल के बीच राजस्थान में गरज, धूल भरी आँधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
