सिरसा : कार सड़क हादसे में माखोसरानी गांव के युवक की मौत
Sirsa News: सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव माखोसरानी में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्ष के युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव माखोसरानी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद नाथूसरी चौपटा थाना की टीम मौके पर पहुंची.
बताया जा रहा है कि अजय कुमार अपने एक दोस्त की गाड़ी मांग कर अपने दूसरे साथी को गांव शाहपुरिया छोड़ने गया था. साथी को छोड़ने के बाद जब वह वापस गांव माखोसरानी लौट रहा था तभी रास्ते में गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई. भीषण टक्कर होने के कारण बाद गाड़ी तीन-चार बार पलट गई. हादसे में अजय कुमार को गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
सड़क से गुजर रहे राहगीरों में तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

