Sirsa: चाय पी रहे दंपति पर गिरी घर की छत, मलबे से निकालकर अस्पताल में करवाया भर्ती

   Follow Us On   follow Us on
Sirsa: चाय पी रहे दंपति पर गिरी घर की छत, मलबे से निकालकर अस्पताल में करवाया भर्ती

सिरसा/ डबवाली: गांव पन्नीवाला मोरीकां में बुधवार को एक मकान की छत गिर गई। इस दौरान मकान में चाय पी रहे दंपती मलबे के नीचे दब गए और गंभीर घायल हो गए। घटना आने के बाद परिजनों ने घायलों को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ उन्हें सिरसा रेफर कर दिया।

जीवन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव पन्नीवाला मोरीकां ने बताया कि उसका मोहन सिंह व उसकी माता जसपाल कौर सुबह बाहर निकला तो अचानक ही मकान में चाय पी रहे थे इस दौरान उनका पोता भी उनके पास चाय लेने आया और जब वह मकान से बाहर निकला तो अचानक ही मकान की छत गिर गई।

जिसमें दंपती छत के मलबे में दब गए। जिसके बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने दंपति को मलबे से बाहर निकालकर शहर के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन करवाया जहां पर हालात गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने उन्हें सिरसा रेफर कर दिया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उसने बताया कि पिछले दिनों में हो रही बारिश की चलते उनके मकान की छत कच्ची थी जो गिर गए हैं।