Sirsa: इनेलो नेत्री सुभद्रा शीलू ने जारी की रानियां हलका की महिला विंग की कार्यकारिणी
Oct 23, 2025, 12:05 IST
The Chopal: सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला व इनेलो महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा शीलू ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कुरुक्षेत्र, इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व रानियां हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला से विमर्श के बाद रानियां हलका की महिला विंग की कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में राजबाला को रानियां हलका महिला विंग की प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा मन्नु कुमारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। सिमरन हारणी को प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कमला देवी, वीना रानी व कमला रानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कमलेश रानी को प्रचार सचिव, भजन कौर को संगठन सचिव, सीमा रानी, शरबती व अनीता को महासचिव पद दिया गया है।
