Haryana में किसानों के लिए आई आफत, 8 जिलों में तूफान और बरसात के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Haryana News : हरियाणा में मौसम का मिजाज अब एकदम पलटने वाला है। प्रदेश का मौसम एकदम पलटी मारेगा। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में तेज आंधी के साथ बरसात हुआ ओलावृष्टि की संभावना है। चलो आपको बताते हैं प्रदेश में कहां-कहां होगी बारिश

   Follow Us On   follow Us on
Haryana में किसानों के लिए आई आफत, 8 जिलों में तूफान और बरसात के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी 

The Chopal : हरियाणा में मौसम का मिजाज अब एकदम पलटने वाला है। प्रदेश का मौसम एकदम पलटी मारेगा। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में तेज आंधी के साथ बरसात हुआ ओलावृष्टि की संभावना है। देश में अब गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर चुकी है। हरियाणा में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है। लोगो का गर्मी से बुरा हाल है। लेकिन कल आसमान में हल्के बादल दिखाई दिए थे। प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार परिवर्तित हो रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने बताया कि 13 अप्रैल और 14 अप्रैल को प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की आशंका है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। ऐसे में किसानों की परेशानी अब ज्यादा है। 

किसानों की बढ़ती चुनौती- 

खेतों में खड़ी फसल के कारण गेहूं का दाना है। यदि तेज आंधी, तूफान और बारिश होती है तो फसल को नुकसान होगा। दिन भर धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री से भी अधिक था।

कल होगी बारिश और ओलावृष्टि-

शनिवार से प्रदेश का तापमान बदलने की संभावना है। 13 अप्रैल को मौसम विज्ञानियों ने कहा कि ओलावृष्टि और गरज चमक के साथ तेज हवाएं हो सकती हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। किसानों को नुकसान हो सकता है अगर ऐसा मौसम होता है।

फसलों की कटाई का है समय

खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए बेशक किसान तेजी से कटाई कर रहा है मगर ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वर्षा से फसल को नुकसान हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की तरफ से दो दिन तक मौसम में बदलाव के चलते वर्षा रहेगी।

मौसम विभाग ने इन शहरों में जारी किया अलर्ट- 

ऑरेंज अलर्ट: यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद

येलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी