The Chopal

सेहत को नुकसान कर सकता है मिलावटी च्यवनप्राश, घर बैठे ऐसे करें तैयार, सर्दी-जुकाम होगा छूमंतर

Chyawanprash Benefits : शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले एक आयुर्वेदिक पदार्थ है च्यवनप्राश। यह कई प्रकार के मसालों, फल और जड़ी-बूटियों से बना है, जो सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं। यह घर पर बनाना बेहतर है क्योंकि बाजार में बिकने वाले च्यवनप्राश में अक्सर मिलावट हो सकती है। च्यवनप्राश घर पर बनाना बहुत आसान है। यह रेसिपी घर पर बनाकर ट्राई करने से मिलावट से बच सकते हैं। आइए घर बैठे स्वादिष्ट च्यवनप्राश बनाने का तरीका जानें।

   Follow Us On   follow Us on
सेहत को नुकसान कर सकता है मिलावटी च्यवनप्राश, घर बैठे ऐसे करें तैयार, सर्दी-जुकाम होगा छूमंतर 

The Chopal : छोटे बच्चों को बचपन से सर्दी-खांसी और जुकाम से बचाने के लिए दादी-नानी ने च्यवनप्राश खिलाया है। च्यवनप्राश में तुलसी और विटामिन सी जैसे कई औषधीय गुण हैं, जो इसे स्वास्थ्यप्रद बनाते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। च्यवनप्राश का मुख्य लक्ष्य शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देकर संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करना है। आजकल, कुछ लोग अधिक पैसा कमाने के चक्कर में च्यवनप्राश में कई चीजों को मिलाने लगे हैं। जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। यही कारण है कि आप च्यवनप्राश में मिलावट से बचने और स्वस्थ रहने के लिए इसकी रेसिपी को घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं घर बैठे कैसे बनाया जाता है बाजार जैसा स्वादिष्ट च्यवनप्राश।

च्यवनप्राश बनाने के लिए सामग्री

-1 किलो आंवला

-1 चम्मच काली मिर्च पाउडर

-1 चम्मच दालचीनी पाउडर

-500 ग्राम गुड़

-5-6 धागे केसर

-शहद

-100 ग्राम देसी घी

-2 चम्मच सौंठ पाउडर

-1 चम्मच इलायची पाउडर

-10-15 तुलसी पत्ते

च्यवनप्राश बनाने का तरीका

चूरनप्राश बनाने से पहले, आंवले को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काटकर रखें। 1 लीटर पानी में इन आंवलों को उबालें जब तक वे नरम न हो जाएं। आंवले उबालने के बाद उसका पानी छानकर उनका पेस्ट बना लें। इसके बाद गुड़ और थोड़ा सा पानी कढ़ाई में डालकर चाशनी तैयार करें। जब चाशनी बनकर तैयार हो जाती है, दालचीनी, सौंठ, काली मिर्च और अन्य मसालों को बारीक पीस लें।

अब एक अलग कढ़ाई में घी गरम करके आंवला पेस्ट डालें. फिर उसे 15 मिनट तक लो फ्लेम में भूनें। अब गुड़ की चाशनी, मसालों का मिश्रण और पिसे हुए तुलसी के पत्ते को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएँ। जब च्यवनप्राश का मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा, आंच बंद करके ठंडा होने दें। शहद और केसर को मिलाकर एक कांच की बोतल में डालकर स्टोर कर लें।