The Chopal

Noida की ये 3 शानदार जगह नहीं देखी तो क्या देखा, सप्ताह के अंत में घूमने के लिए सबसे सही

Best Tourist Places in Noida : नोएडा एक ऐसा शहर है जहां की मौज-मस्ती के चर्चे दूर-दूर तक है। विदेशों से भी आए साल पयर्टक घूमने के लिए आते है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको नोएडा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हे अगर अब तक आपने विजिट नही किया तो क्या ही किया। ये खास जगहें वीकेंड पर अपने दोस्तो और पार्टनर के साथ घूमने के लिए एकदम बेस्ट है। 

   Follow Us On   follow Us on
Noida की ये 3 शानदार जगह नहीं देखी तो क्या देखा, सप्ताह के अंत में घूमने के लिए सबसे सही

The Chopal, Best Tourist Places in Noida : यह तो सब को पता ही है कि दिल्ली-नोएडा (Delhi-Noida tourism) वाले बेसब्री से वीकेंड का इंतजार करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भागदौड़ वाली इस जिंदगी में इन लोगों के पास इकलौता वीकेंड ही ऐसा समय होता है, जब वह अपनी हफ्ते भर की थकान मिटाने के लिए न केवल दोस्तों संग बाहर जाने का प्लान बनाते हैं बल्कि अपने लव वन के साथ क्वालिटी टाइम या हैंगऑउट करने के लिए अच्छे रेस्ट्रोरेंट (Good restaurants to hangout) जाते हैं।

हालांकि, अभी तक इस लिस्ट में दिल्ली-मुंबई (Delhi-Mumbai tourism) वालों के ही ज्यादा चर्चे होते थे, लेकिन नोएडा के लोग भी कम नहीं हैं। हर वीकेंड पर मौज मस्ती, पार्टी करना इनकी लाइफ का जरूरी हिस्सा सा बन गया है। खैर, ऐसा हो भी क्यों न नोएडा में जब हैंगऑउट के लिए इतनी शानदार जगहें होंगी, तो कोई भी खुद को चाहकर भी नहीं रोक पाएगा। ऐसे में आज हम आपको नोएडा की उन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ वीकेंड पर घूमने का प्लान (weekend trip plan) बना सकते हैं।

1. थियोस

थियोस कैफे (Theos Cafe), नोएडा के सेक्टर 41 में स्थित है, इस कैफे का टेस्टी फूड चखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। अगर आप अब तक यहां नहीं गए हैं, तो आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यहां डेजर्ट-पिज्‍जा, क्रेप, शेक और यहां तक की मैक्सिकन भी बहुत ही टेस्टी मिलता है। ये स्वादिष्ट चीजें ही इस बेकरी की असली पहचान है। दोस्तों के साथ आ रहे हैं, तो आपको चाय के साथ यहां का ब्लूबेरी चीज केक- मफिन, क्रिस्पी चिकन और कोल्ड कॉफी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

2. द पटियाला किचन

नोएडा के इस रेस्टोरेंट (The Patiala Kitchen) का नाम सुनकर आप जरूर यही सोच रहे होंगे कि इसमें पटियाला की कोई खास रेसिपी मिलती होगी, तो आप एकदम सही है। सेक्‍टर 18 में K ब्लॉक में स्थित द पटियाला किचन रेस्‍टोरेंट अपने पंजाबी व्यंजनों के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। वीकेंड में आप इस होटल को जरूर एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं। यहां आपको इंडियन से लेकर पंजाबी थाली अपने बजट के हिसाब से मिल जाएगी।

यदि आप सादा खाना खाने के शौकीन है, तो आपको वो भी मिलेगा। सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि इस रेस्टोरेंट में यहां आने वाले हर व्यक्ति के स्वाद और सुविधा का ख्याल रखा जाता है। कहते हैं कि रात के समय में यहां महफिल जमती है। ऐसे में आप भी पीछे क्‍यों रहें। आप दोस्‍तों के साथ इस जगह का लुत्फ उठा सकते हैं।

3. स्पेजिया बिस्ट्रो

नोएडा के 10 सेक्टर में बने स्पेजिया बिस्ट्रो (Spezia Bistro) रोमांटिक डेट नाइट के लिए काफी मशहूर होटल है। यहां आपको ज्यादातर कपल्स ही मिलेंगे। यही नहीं, अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं, तो आपको कुछ नया एक्‍सपीरियंस लेने के लिए यहां जरूर जाना चाहिए। यहां का इंटीरियर ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट भोजन भी आपके मूड को अच्छा बना देगा।

ये पढ़ें - UP News: उत्तर प्रदेश में इस शहर को मिली 1040 करोड़ की सौगात, एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द