Sarso Saag-Makka Roti Recipe: सर्दियों में खाएं मक्का रोटी के साथ सरसों का साग, स्वाद चखकर रोज मांगेगे
Saag and makke ki roti recipe : सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग भारतीय खाने का एक पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

The Chopal, Makke ki roti recipe : सर्दियों में लोग मक्के की रोटी और सरसों का साग खाते हैं। यही कारण है कि आज हम आपको सरसों का साग और मक्के की रोटी बनाने की कला सिखाने जा रहे हैं। सर्दियों का मौसम आते ही भोजन की आदतों में बदलाव आता है। बाजारों में इस मौसम में बहुत सारी सब्जियां आने लगी हैं, जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती हैं। इस मौसम में बाजार में गाजर, मटर, मेथी, गोभी से लेकर सरसों, चने और बथुआ का साग भी मिलने लगता है।
सब्जियां बनाना आसान है, लेकिन साग बनाना कठिन लगता है। ऐसे में आज हम मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाने की आसान विधि बताएंगे। ताकि आप सर्दियों की शुरुआत से ही घर में साग बनाकर खिला सकें। यह अक्सर गुड़ और मक्खन से परोसा जाता है, जो इसका स्वाद बढ़ाता है। स्वास्थ्य के लिए भी सरसों का साग बहुत फायदेमंद है। यही कारण है कि इसे खाने से आपकी सेहत भी बेहतर होगी।
मक्के की रोटी बनाने के लिए जरूरी सामान
- मक्के का आटा - 2 कप
- नमक - स्वाद मुताबिक
- पानी - आवश्यकतानुसार
- घी या तेल
पद्धति
मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मक्के के आटे में नमक डालें, फिर धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। अब आटे को दस से पंद्रह मिनट के लिए ढककर रखें, ताकि आटा सेट हो जाए। अब गीले हाथों से आटे की लोइयां बनाएं और बेलन से हर लोई को बेल लें। अगर आटा बेलते समय चिपक जाता है, तो थोड़ा सूखा मक्का आटा छिड़क सकते हैं। रोटी को तवे पर डालकर दोनों ओर सेंकें। ये रोटी गरमा गर्म होगी।
सरसों का साग बनाने का सामान
- सरसों के पत्ते - 2 कप
- लहसुन - 4-5 कलियां
- प्याज - 1
- टमाटर - 2
- नमक - स्वाद अनुसार
- हल्दी पाउडर - 1/2 टीस्पून
- पालक के पत्ते - 1 कप
- बथुआ के पत्ते - 1/2 कप
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच
- जीरा - 1/2 टीस्पून
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- तेल - 1-2 बड़े चम्मच
सरसों का साग बनाने की विधि
सबसे पहले, साग बनाने के लिए सरसों के पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। पानी उबालने के बाद एक पैन में 5-7 मिनट तक सरसों, पालक और बथुआ के पत्ते डालकर उबालें। फिर ठंडा करके पीस लें। फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करें और जीरा डालें। फिर प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को मिलाकर भूनें।
जब प्याज हल्का भूरा हो जाए, टमाटर डालें और पकने दें। अब पीसा हुआ साग, नमक और हल्दी पाउडर को मिलाकर अच्छी तरह मिलाएँ। 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सभी मसाले साग में मिल जाएं। आखिरी में मक्खन डालें, फिर अच्छी तरह मिलाएँ। साग को उबालते समय बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह जलने न पाए। साग बनने के बाद इसे गरमा गरम रोटी के साथ परोसें।