कोटा मंडी भाव 13 अक्टूबर 2022: सरसों में तेजी ओर गेहूं, धान व उड़द मंदे

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi bhav

Kota Mandi bhav 13 October 2022: राजस्थान की कोटा भामाशाह मंडी में आज आवक में बड़ा उछाल नज़र आया है. बीते दिनों के मुकाबले 40 प्रतिशत तक आवक में सुधार हुआ है. आवक के आंकड़ो पर नज़र डाली जाए तो अलग-अलग फसलों की करीब 50 हजार बोरी की आवक नज़र आई. अगर भाव में उतार चढ़ाव की बात करें तो कई फसलों में आज मंदी रही, गेहूं 20 रूपये, धान 100 रूपये, उड़द 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे नज़र आए, इसके अलावा सरसों बेस्ट में 100 रुपए की तेजी दिखी. बीते कुछ दिनों से लहसुन के भाव में ज्यादा उतार-चढ़ाव नज़र नहीं आ रहा है लहसुन 200-4500 रुपए प्रति क्विंटल बिकवाली हुई.

कोटा मंडी में फसलों के भाव कुछ इस प्रकार रहे, 

गेहूं मिल दड़ा 2200-2240, गेहूं एवरेज 2250-2275, बेस्ट टुकड़ी 2300-2400, सोयाबीन 4200-5000, सरसों 5400-6100, धान नया (1509) 2600-3341, मक्का नई 1350-2200, मक्का पुरानी 2000-2200, अलसी 5000-5500, ग्वार 3500-4300, मैथी 4000-4600, कलौंजी 7000-8500, जौ 2000-2400, ज्वार नई शंकर 1800-2000,

मसूर 5000-6000, मूंगहरा 5000-6300, चना देशी नया बेस्ट 4200-4311, चना देशी मीडियम 4050-4250, चना पेप्सी नया 4000-4301, चना मौसमी 4100-4300, चना कांटा नया 4000-4150, उड़द पुराना 2500-5500, उड़द नया एवरेज 4300-6500, उड़द बेस्ट 6500-7200, धनिया बादामी 9000-9800, ईगल 9500-10200, नया रंगदार 10500-12000 प्रति क्विंटल रहा,

चावल ओर दालों के ताज़ा भाव, 

बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000-3500, कणी 2500-3000, तुअर 8900-11000, मूंग 7500-8000, मूंग मोगर 8200-9000, उड़द 8000-9000, उड़द मोगर 7500-10000, मसूर 7000-7700, चना दाल 5600-6000, पोहा 3200-4500 रुपए प्रति क्विंटल दिखे,

Also Read: Weather: आने वाले सप्ताहों में बारिश आएगी या नहीं? IMD ने दिया अपडेट, जानिए ताज़ा मौसम रिपोर्ट