देशी तुवर का स्टाक कमजोर रहने से दामों में हल्का उछाल, जानें इंदौर दाल- दलहन व चावल का ताजा मंडी भाव
Indore Mandi Bhav: भारत में इस बार देशी तुवर का स्टॉक कम है। और अफ्रीकी आयात का दबाव धीरे-धीरे कम होने से भाव में तेजी दर्ज की गई है। खरगोन में 2 बोरी आवक दर्ज की गई जिसका मंडी भाव 5501 रुपये तक रहा। वही बर्मा से तुवर आयात जनवरी या फरवरी तक शुरू होने के आसार है। और इस साल मानसून के चलते 10-15 % तक कम रहने की संभावना नजर आ रही है। अगले तुवर सीजन 2023 वर्ष में भी सप्लाई काफी कम रहने की उम्मीद बाजार जानकारों को है। सरकार और प्राइवेट में पिछले वर्ष दिसंबर में अच्छा खासा स्टाक था लेकिन इस वर्ष स्टाक लगभग नगण्य ही है। इन परिस्थितियों का ध्यान में रखते हुए तुवर में लंबी मंदी की उम्मीद भी कम है।
वही मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया पुराना 4350 रुपये , चना तंजानिया नया 4525 रुपये , काबुली सूडान 6150 रुपये , मसूर ऑस्ट्रेलिया 6200, मसूर कनाड़ा 6200, तुवर सूडान 7275, तुवर अरुषा 5800, तुवर मोजांबिक 5750, गजरी 5650, तुवर लेमन 7000 व उड़द एफएक्यू 6850 रुपए तक बिका।
इंदौर दलहन मंडी भाव
चना 5050 - 5100, विशाल 4700 - 4850, डंकी चना 4200 - 4450, मसूर 6125, तुवर महाराष्ट्र 7100 - 7300, कर्नाटक 7400 - 7600, निमाड़ी 6000 - 7000, मूंग बारिश का 6800 - 7300, मूंग पुराना 7000 - 7200, एवरेज 6000 - 6600, उड़द 6800 - 7000, मीडियम 5500 - 6300, हल्का उड़द 3000 - 4000 रुपए क्विंटल।
इंदौर दाल मंडी भाव
चना दाल 5900 - 6000, मीडियम 6100 - 6200, बोल्ड 6300 - 6400, मसूर दाल मीडियम 7650 - 7750, बोल्ड 7850 - 7950, तुवर दाल सवा नंबर 8500 - 8600, फूल 9300 - 9400, बेस्ट तुवर दाल 9800 - 11100, मूंग दाल मीडियम 8900 - 9000, बोल्ड 9100 - 9200, मूंग मोगर 9400 - 9500, बोल्ड 9600 - 9700, उड़द दाल मीडियम 8600 - 8700, बोल्ड 8800 - 8900, उड़द मोगर 9100 - 9200, बोल्ड 9300 - 9400 रुपए।
काबली चना कंटेनर ताजा भाव
काबली चना (40-42) 13300, (42-44) 13100, (44-46) 12800, (58-60) 11800 रुपए।
इंदौर चावल मंडी भाव
बासमती (921) 10500 - 11500, तिबार 8500 - 9500 , दुबार 7500 - 8500, मिनी दुबार 6500 - 7500, बासमती सेला 7500 - 9500, मोगरा 4000 - 6000, दुबराज 3500 - 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 - 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 - 4600 रुपए तक।
Also Read: मेड़ता मंडी भाव 9 दिसंबर 2022, Merta Mandi Bhav 9 December 2022
