Alwar Mandi Bhav: ग्वार, सरसों और बाजरा में आ सकता है उछाल, नए रेट जानिए
Alwar Mandi Bhav : राजस्थान की अलवर मंडी और बड़ौदामेव मंडी में गेहूं, बाजरा, सरसों व ग्वार की कीमतों में उछाल आने की उम्मीद है। मंडी में व्यपरियों के मुताबिक बाजरा मांग में बढ़ोतरी होने की आशंका है। बारिश के मौसम में सर्दी बढ़ने की उम्मीद है। जिस वजह से बाजरा की मांग और कीमत में तेजी की उम्मीद है। गेहूं की मांग लगातार बनी हुई है। फिलहाल सरकार भी अपने गेहूं के स्टॉक का ऑक्शन नहीं कर रही है। जिस वजह से गेहूं के भाव में और तेजी देखने को मिल सकती है।
खल की मांग में बढ़ोतरी होने और कीमत में तेजी होने की वजह से सरसों की मांग भी बढ़ रही है। जिस वजह से पॉम ऑयल की कीमत में तेजी नजर आई है। साथ ही इसी प्रकार मंडी में ग्वार की आवक घटने की वजह से भाव में तेजी की संभावना है। इस बीच कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को बाजरा, ग्वार व सरसों के भाव में तेजी आई। आइए जानते है मंडी में अलवर और बड़ौदामेव मंडी में सभी फसलों के भाव का पूरा लेख जोखा....
अलवर मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
फसल | भाव |
गेहूं | 2935 से 3055 |
जौ | 2400 से 2500 |
बाजरा | 2475 से 2585 |
चना | 6200 से 6500 |
सरसों | 5900 से 6300 |
ग्वार- | 4500 से 4900 |
कपास | 6200 से 7200 |
तिल्ली | 10500 से 11500 |
बड़ौदामेव मंडी भाव
फसल | भाव |
गेहूं | 2960-2975 |
सरसों | 5879-6291 |
बाजरा | 2479-2484 |
कपास | 6900-7141 |
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए भाव किसानों व व्यापारियों द्वारा एकत्रित किए गए हैं। किसी भी तरह का सौदा करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले। किसी भी तरह के नफे नुकसान के लिए हम उतरदाई नहीं है।