Alwar Mandi bhav: चना, ग्वार, कपास, सरसों में तेजी की संभावना कम, नए भाव हुए जारी

Alwar mandi ka bhav: अलवर मंडी में फिलहाल फसलों की आवक धीमी है वहां के व्यापारियों ने बताया कि अभी के वक्त में किसी भी जींस में तेजी आने की संभावना नहीं है. या तो फसलों के भाव स्थिर रहेंगे या कम हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया से आयात चना पोर्ट पर पहुंचने के बाद नरम देखने को मिल सकता है. अभी का मौसम सरसों की फसल के लिए बिल्कुल अनुकूल है. इसलिए अच्छी फसल होने की संभावना को देखते हुए भाव कम हो सकते हैं. बाजरे के भाव में भी किसी प्रकार की तेजी आने की संभावना नहीं जताई जा रही है. इसके अलावा विदेशी बाजार में मांग कम होने के कारण कपास के भाव में भी तेजी आने का कोई अनुमान नहीं लगाया जा रहा. अलवर मंडी में सोमवार को कई फसलों की आवक देखने को मिली जिसमें से सरसों और कपास के भाव मंदे रहे और तिल्ली में तेजी देखने को मिली. इसीलिए हम आपको फसलों के भाव से रूबरू करवा रहे हैं.
अलवर मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
फसल का नाम | भाव |
गेहूं | 2850 से 2965 |
चना | 6400 से 6700 |
ग्वार | 4250 से 4700 |
बाजरा | 2415 से 2515 |
कपास | 6150 से 7150 |
जौ | 2400 से 2500 |
तिल्ली | 10500 से 11500 |
सरसों | 5700 से 6100 |
बड़ौदामेव मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
फसल का नाम | भाव |
गेहूं | 2913-2920 |
बाजरा | 2447-2766 |
कपास | 6700-7121 |
सरसों | 5651-6135 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव कई अन्य स्रोतों और मंडी के व्यापारियों से लिए गए हैं माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में तेजी मंदी आती रहती है.