The Chopal

Alwar Mandi bhav: गेहूं और कपास में आएगी तेजी, जानिए जौ, बाजरा, चना, सरसों ग्वार के भाव

Mandi Bhav : मंडी में गेहूं और कपास के भाव में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अगर हम सरसों और चना की बात करें तो उन में कोई उतार चढ़ाव नहीं देखा जाएगा। जिस वजह से मंडी में गेहूं के भाव में तेजी दर्ज की गई है, और चना के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

   Follow Us On   follow Us on
Alwar Mandi bhav: गेहूं और कपास में आएगी तेजी, जानिए जौ, बाजरा, चना, सरसों ग्वार के भाव

Alwar Mandi Bhav : राजस्थान की अलवर मंडी में गेहूं और कपास के भाव में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। जिस वजह से सोमवार को कृषि उपज मंडी में गेहूं के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इसके विपरीत चना का भाव मंदा दर्ज हुआ है। वही सरसों और चना के भाव एक जगह पर टिके रहने की उम्मीद है। 

मंडी में व्यापारियों के मुताबिक मंडी में गेहूं की आवक कम हो रही है और मांग ज्यादा बढ़ रही है। जिस वजह से भाव में बढ़ोतरी होने की आशंका है। वहीं दूसरी और कपास की भी मांग बढ़ सकती क्योंकि मंडी में किसान माल कम लेकर पहुंच रहे हैं। जिस वजह से मांग में बढ़ोतरी होने के साथ ही भाव में तेजी आने की संभावना है। 

नई फसल का सीजन देखते हुए चना और सरसों के भाव में कोई तेजी मंदी का दौरा नहीं रहेगा। क्योंकि थोड़े ही दिन बाद नई फसल की आवश्यक शुरू हो जाएगी।

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से आयातित चना मांग पूरी कर रहा है। जिस वजह से भाव में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हरियाणा और पंजाब में मांग कम होने की वजह से चना के भाव में बढ़ोतरी की कम उम्मीद है। सोमवार को बड़ौदामेव कृषि उपज मंडी में गेहूं के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानिए दोनों मंडियों में में अनाज के भाव क्या रहे है। 

अलवर मंडी भाव 

फसल भाव (न्यूनतम-उच्चतम)
गेहूं 2870 से 2970
जौ 2400 से 2500
बाजरा 2465 से 2565
चना 6100 से 6400
सरसों 5800 से 6200
ग्वार 4300 से 4800
कपास 6250 से 7200
तिल्ली 10000 से 11000

बड़ौदामेव मंडी भाव

फसल भाव
गेहूं 2907-2907
सरसों 6076-6188
बाजरा 2451-2599
कपास 6300-7202

Mandi Bhav 2024 : ऊपर दिए गए फसलों के दाम विभिन्न स्रोतों और व्यापारियों से प्राप्त किए गए हैं। माल की गुणवता के हिसाब से दिनभर में भाव बदलते रहते है। इसलिए कृपया व्यपार अपने विवेक से करें। सौदा करने से पहले मंडी से भाव की जानकारी जरूर कर लें।