Alwar Mandi: चना, बाजरा और सरसों के भाव कमजोर, ग्वार हुआ तेज

Mandi bhav: राजस्थान की अलवर मंडी में सरसों कपास और चना के भाव में गिरावट दर्ज की गई. परंतु ग्वार के भाव में तेजी नजर आई है. मंडी के व्यापारियों ने कहा की कपास में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है क्योंकि निर्यात की मांग कम है. इसके अलावा आने वाले कुछ दिनों में सरसों और चना की नई फसल की आवक आना शुरू हो जाएगी. जिसके चलते स्टॉक किए हुए लोगों द्वारा पुराना माल निकालने की वजह से भाव कम हो रहे हैं. अन्य फसलों की बात करें तो गेहूं और बाजार में फिलहाल स्थिरता का सिलसिला बरकरार है.
आवक के आंकड़े यदि देखें तो सभी फसलों का थोड़ा ही माल मंडी में आ रहा है. तेज पड़ रही सर्दी के बीच कारोबार भी सुस्त है. अलवर मंडी में चना और सरसों के भाव में मंदी आने के बावजूद ग्वार के रेट में शुक्रवार को अंतिम बोली के दौरान तेजी देखने को मिली. गेहूं का भाव मंडी में 2850 रुपए से लेकर 2980 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है और सरसों 5600 से लेकर 5950 रूपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है. आइये देखें अलवर और बड़ौदा में मंडी के भाव,
अलवर मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
फसल का नाम | भाव |
गेहूं | 2850 से 2980 |
जौ | 2400 से 2500 |
कपास | 6000 से 7000 |
सरसों | 5600 से 5950 |
बाजरा | 2430 से 2540 |
ग्वार | 4350 से 4800 |
तिल्ली | 10500 से 11500 |
चना | 6200 से 6500 |
बड़ौदामेव मंडी भाव
फसल नाम | भाव |
गेहूं | 2918-2919 |
सरसों | 5670-6171 |
बाजरा | 2460-2675 |
कपास | 6770-6979 |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में आपको अलवर एवं बड़ौदा में मंडी के भाव बताये जा रही है. फसल में तेजी और मंडी हमेशा डिमांड के ऊपर निर्भर करती है. बताए हुए भाव व्यापारियों से प्राप्त किए गए हैं. माल अच्छा या खराब होने की स्थिति में भाव बदल सकते हैं.