Bikaner Mandi: मंडी में मतीरा बीज की आवक, जानिए मूंगफली, ग्वार, सरसों के नए भाव
Bikaner Mandi Bhav : राजस्थान की बीकानेर मंडी में मूंगफली की आवाज लगातार जारी है। अन्य दिनों सभी फसलों की आवक लगातार जारी थी, लेकिन आज मंडी में मतीरा बीज की भी एक ढ़ेरी देखने को मिली है। कई दिनों के बाद बीज की आवक होने की वजह से किसान को भाव भी अच्छे दिए गए हैं। वैसे आमतौर पर सीजन के हिसाब से बीकानेर मंडी में काकड़िया और मतीरा के बीजों की आवक होती रहती है। मौसम खुलने के बाद आज मंडी में एक मतीरा बी की देरी आई थी। वही मंडी में ग्वार, मूंग, मोठ, सहित अन्य फसलों की आवक भी अच्छी रही। अगर हम मूंगफली की बात करें तो बीकानेर मंडी की मूंगफली देशभर में प्रसिद्ध है। यहां पर तीन तरह की मूंगफली किसान बेचने के लिए लाते है। जानिए बीकानेर मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव किसानों को क्या दिए गए है।
बीकानेर मंडी भाव
फसल | भाव |
मुंगफली खला | 4600 से 5500 |
मुंगफली चुगा | 4400से 5000 |
मुंगफली सिकाई | 5301 से 6000 |
मतिरा बीज | 16000 से 18225 |
सॉफ | 6000 से 7500 |
जीरा | 19500 से 21000 |
गेहूं | 2900 से 3300 |
ईसबगोल | 11000 से 13000 |
ग्वार | 5000से 5141 |
मोठ | 4600से 5100 |
मेथी | 5000से 5401 |
मुंग | 6400 से 7601 |
चणा | 6000से 6401 |
डिस्क्लेमर: दिए गए भाव किसने और एक्सपर्ट के द्वारा एकत्रित किए गए हैं। इसलिए कृपया किसी भी तरह का व्यापार करने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट या मंडी से भाव की पुष्टि जरूर कर लें। किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए हमारी टीम की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।