Bikaner Mandi Bhav: मूंगफली की आवक लगातार जारी, सभी कृषि जिंसों के भाव में इजाफा
Jan 14, 2025, 17:54 IST
Bikaner Mandi Bhav : बीकानेर मंडी में मूंगफली की आवक लगातार जारी है। पिछले साल जितने भाव तो इस साल नहीं मिल रहे। परंतु उत्पादन बड़े पैमाने पर हुआ। मंडी में सरसों और मूंगफली की ढेरी हर तरफ नजर आ रही है। बीकानेर मंडी में फसल लेकर पहुंचे कुछ किसानों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि इस साल मूंगफली का उत्पादन अच्छा हुआ है परंतु पिछले साल के मुकाबले भाव कम मिल रहे हैं। आपको बता दें कि बीकानेर मंडी में पहुंचने वाली मूंगफली देश में सबसे बेहतर क्वालिटी की मूंगफली होती है।
बीकानेर मंडी भाव
| फसल | भाव |
| मुंगफली खला | 4400 से 5500 |
| मुंगफली चुगा | 4300से 4951 |
| गेहूं | 3000 से 3400 |
| ग्वार | 5000 से 5221 |
| मोठ | 4600 से 4901 |
| मुंग | 6600 से 7801 |
| चना | 6000 से 6625 |
| मेथी | 5000 से 5301 |
| ईसबगोल | 10000 से 12800 |
| जीरा | 19000 से 21000 |
| सोंफ | 6000 से 7200 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है।
