Bikaner mandi bhav: ग्वार के भावों में गिरावट, अन्य फसलों के भाव रहे स्थिर
Mandi Bhav : स्थानीय मंडी में ग्वार और गम के भाव में नरमी देखने को मिली है। बाकी कृषि जिंसों के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
Bkaner Mandi Bhav : राजस्थान की बीकानेर मंडी में मंगलवार को सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक अच्छी देखने को मिली है। मंडी में खरीफ सीजन की फसलों की आवक लगातार बढ़ रही है। किसान जैसे-जैसे खरीफ सीजन की फसलों को निकाल रहे है उन्हें साथ की साथ मंडी में बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।
बीकानेर मंडी में मंगलवार को ग्वार और ग्वार गम के भाव में मंदी देखने को मिली है। वहीं गेहूं और सरसों समेत बाकी कृषि जिंसों की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। अच्छे भाव मिलने पर किसान काफी खुश है। इस बार राजस्थान में अच्छी बारिश होने की वजह से किसानों की फसले अच्छा उत्पादन दे रही है। जिस वजह से किसानों को अच्छी आर्थिक सहायता मिल रही है। राजस्थान के अधिकतर किसान बारिश पर ही निर्भर रहते हैं।
यदि प्रदेश में बारिश ना हो तो किसानों के खेत खाली रह जाते हैं। जिस वजह से मंडियो में भी आवक कम होती है। हालांकि इस बार पूरे राजस्थान में खरीफ सीजन के फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। चलिए नीचे जानते हैं बीकानेर मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों का भाव क्या रहा है।
| फसल | भाव |
| गेहूं ढेरी | 2325 से 2911 |
| गेहूं 2851 | 2911 से 3111 |
| गेहूं 1482 | 3111 से 3211 |
| बाजरी | 2451 से 2551 |
| ज्वार | 2811 से 3111 |
| जौ | 2151 से 2111 |
| ग्वार लूज | 5151 |
| ग्वार डिलीवरी | 5351 |
| जोधपुर ग्वार | 5411 |
| ग्वारगम | 11911 |
| सरसों | 5311 से 5811 |
| नई मूंगफली | 5311 से 6111 |
| मोठ | 4611 से 4811 |
| मोठ गोदाम | 5211 |
| मूंग | 7711 से 8211 |
| चना डिलीवरी | 7411 |
