Bikaner Mandi Bhav: मोठ के भावों में आ सकती है तेजी, ग्वार और जीरा रेट बदले

Bikaner Mandi Bhav: बीकानेर मंडी में फसलों की आवक का सिलसिला बरकरार है. फिलहाल मंडी में ज्यादातर मूंगफली की आवक हो रही है. शनिवार को फसलों के भाव में आए उतार चढ़ाव की बात करें तो ग्वार के भाव में तेजी रही. माना जा रहा है कि सर्दियों के मौसम में मोठ से बनी हुई चीजों की मांग ज्यादा रहती है तो आने वाले दिनों में मोठ के भाव में थोड़ा सुधार हो सकता है. वर्तमान समय में मोठ 4400 से लेकर 5001 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. और जीरा का भाव 20000 से लेकर 23000 रुपए प्रति क्विंटल रह रहा है. वही चना के भाव में शनिवार को मामूली तेजी देखने को मिली. इस लेख में हम आपको बीकानेर मंडी के भाव से अपडेट करवाएंगे.
बीकानेर मंडी भाव रुपए प्रति क्विंटल
फसल नाम | भाव |
मुंगफली खला | 4500 से 5600 |
मुंगफली चुगा | 4300 से 5101 |
मोठ | 4400 से 5001 |
चना | 6400 से 6651 |
मुंगफली सिकाई | 5301 से 6601 |
मेथी | 5000 से 5401 |
ईसबगोल | 11000 से 12800 |
ग्वार | 4851 से 5100 |
जीरा | 20000 से 23000 |
मुंग | 6400 से 7501 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई जा रहे भाव विभिन्न व्यापारियों एवं कई अन्य स्रोतों से प्राप्त किए गए. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमत बदल जाती है. अगर अच्छी क्वालिटी का माल हो तो उसकी कीमत ज्यादा मिलती है और अगर खराब क्वालिटी का माल है तो उसकी कीमत कम मिलती है.