Bikaner Mandi bhav: सरसों, ग्वार, चना में थोड़ी तेजी, जानिए अन्य सभी फसलों का भाव

Bikaner Mandi Bhav 2024 : बीकानेर मंडी में खरीफ सीजन की फसलों की आवक लगातार हो रही है। साथ ही मंडी में मूंगफली की आवक सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। परंतु किसानों को मूंगफली का भाव इस बार कम मिल रहा है। मंडी में सरसों के भाव में कोई तेजी मंदी नहीं दर्ज की गई है। बीकानेर मंडी में कई तरह की वैरायटी वाली मूंगफली पहुंचती है। मंडी में ग्वार, मोठ, मूंग की ढेरिया भी अच्छी नजर आई है। इसी के साथ मंडी में इसबगोल और जीरा की भी ढ़ेरी देखने को मिली है। किसानों का कहना है कि इस बार जिले में मूंगफली का उत्पादन पिछले साल से अधिक है। परंतु उन्हें भाव कम दिया जा रहा है। जानिए बीकानेर मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव क्या रहे है।
बीकानेर मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
फसल | भाव |
सरसो | 5200 से 5701 |
गेहूं | 2700 से 3501 |
मुंगफली चुगा | 4000 से 5100 |
मुंगफली खला | 4200 से 5451 |
मुंग | 6400 से 7451 |
मोठ | 4300 से 4851 |
ग्वार | 4800 से 4951 |
मुंगफली सिकाई | 5301 से 6501 |
चना | 6200 से 6601 |
मेथी | 5000 से 5401 |
ईसबगोल | 10500 से 12600 |
जीरा | 20500 से 23000 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है।