राजस्थान में तेज हुए जीरे के भाव, ग्वार गम और इसबगोल के भाव स्थिर, देखें कृषि जिंसों के रेट

Jeera Bhav Rajasthan : राजस्थान में जोधपुर जिले की मण्डोर और बासनी कृषि उपज मंडी में शनिवार को जीरा के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इसी के साथ मंडी में मसाला फसल जीरा के भाव में 150 से 200 रूपए तक उछाल आया है। हालांकि ग्वारगम, इसबगोल समेत अन्य फसलों के भाव में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है, यह भाव सामान्य रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान के जोधपुर इलाके में जीरे की फसल का उत्पादन बंपर होता है। जिस वजह से मंडोर मंडी में किसान बड़े पैमाने पर अपनी मसाला फसल जीरा बेचने आते हैं। राजस्थान इन इलाकों का जीरा विदेश तक सप्लाई किया जाता है।
बासनी मंडी भाव
फसल | भाव |
ग्वारगम | 9800-9850 |
ग्वार डिलीवरी | 5100-5350 |
ग्वार लोकल | 4800-4950 |
मूंग | 6500-7500 |
मोठ | 4500-4800 |
चना | 5300-5350 |
सरसों | 6800-9200 |
रायड़ा | 5800-6200 |
काला तिल | 18000-18500 |
तारामीरा | 5300-5350 |
मतीराबीज | 19000-20000 |
गेहूं | 2600-4000 |
ज्वार | 3000-3700 |
बाजरा | 2600-2800 |
जौ | 2500-2525 |
मक्की | 2700-2800 |
मण्डोर मंडी भाव
फसल | भाव |
जीरा | 17500-20500 |
ईसबगोल | 9600-12700 |
सौंफ | 5900-8000 |
धनिया | 6000-6400 |
मैथी | 4500-5100 |
पीली सरसों | 8500-9150 |
रायड़ा | 5300-5560 |
मूंग | 6400-6700 |
मोठ | 4000-4255 |
ग्वार | 4600-4805 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए जा रहे भाव मंडी के आधिकारिक ऑफिस से लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में बदलाव होता रहता है.इसलिए व्यपार करने से पहले भाव जरूर जान लें..