Indore Mandi bhav: डॉलर चना, गेहूं, तुवर, मूंग इत्यादि कई फसलों के भाव हुए तेज

Indore Mandi bhav: मध्य प्रदेश की इंदौर मंडी से फसलों के नए भाव प्रतिदिन जारी होते हैं. देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डिमांड के मुताबिक फसलों का भाव तय होता है. इसमें सब्जियां और फल भी शामिल होते हैं. इंदौर मंडी में अनाज और सब्जियों की कीमतों में लगातार फेरबदल देखने को मिल रहा है. गेहूं का भाव में एक दिन तेजी तो दूसरे दिन मंदी नजर आ रही है. आज गेहूं 240 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा. इसके अलावा डॉलर चना के भाव में भी 700 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई.
सोयाबीन में भी 200 रुपए का उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसके अलावा इंदौर मंडी में मक्का, तुवर और मूंग के भाव भी तेज हो गए. इन फसलों में तेजी होने के बाद अब अनाज के भाव कहां तक पहुंच गई है इस बारे में हम आपके यहां अपडेट देंगे. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में फेरबदल होता रहता है. किसानों के लिए अच्छी बात यह है कि आज कई फसलों में तेजी दर्ज की गई है.
इंदौर मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
फसल नाम | भाव |
सोयाबीन | 3800 से 4238 |
गेहूं | 2652 से 3852 |
सरसों निमाड़ी | 5321 से 5500 |
मसूर | 5100 से 6900 |
तुअर | 7550 से 6500 |
उड़द बोल्ड | 6500 |
मक्का | 4200 से 4500 |
उड़द मीडियम | 6300 से 7500 |
निमाड़ी तुअर | 3952 से 5800 |
हलका उड़द | 6400 से 7422 |
डॉलर चना | 7200 से 9800 |
सरसों | 5700 से 5568 |
मूंग | 6000 से 7700 |
देसी चना | 5673 से 7500 |
मूंग एवरेज | 5800 से 6200 |
तुअर सफेद महाराष्ट्र | 4600 से 6800 |
गेहूं सुजाता | 2500 |
चना कांटा | 4600 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई जा रहे भाव व्यापारियों और अन्य के स्रोतों से लिए गए हैं. मॉल में क्वालिटी के हिसाब से कीमतें ऊपर नीचे हो सकती है. वही भविष्य में आने वाली फसलों के भाव में भी अंतर देखने को मिल सकता है.