The Chopal

Jaipur Mandi Bhav: ग्वार और सरसों में हुई बढ़ोतरी, खाद्य तेलों में भी सुधार

   Follow Us On   follow Us on
Jaipur Mandi Bhav: ग्वार और सरसों में हुई बढ़ोतरी, खाद्य तेलों में भी सुधार

Jaipur Mandi Bhav : बुधवार को राजस्थान की जयपुर मंडी में आवत कमजोर होने की वजह से सरसों मिल डिलीवरी के भाव में 25 रूपए प्रति क्विंटल तेजी दर्ज की गई है। सरसों के भाव में बढ़ोतरी होने की वजह से सरसों कच्ची घानी तेल भी 50 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ वायदा बाजार में भाव चढ़ने की वजह से ग्वार सीड 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बाकी सामान्य कारोबार होने की वजह से अनाज के भाव में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है।

व्यापारियों का कहना है कि यदि मंडी में सरसों की आवक में लगातार कमी रहती है तो सरसों के भाव में और उछाल आने की आशंका जताई जा सकती है। पिछले महीने के मुकाबले इस महीने सरसों के भाव में 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। लिए नीचे जानते हैं, जयपुर मंडी में बुधवार को सभी कृषि जिंसों के भाव क्या रहे है।

जयपुर मंडी भाव (Jaipur Mandi Bhav)

फसल न्यूनतम भाव उच्चतम भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2625 2630
गेहूं दड़ा 2625 2630
मक्का लाल 2400 2500
बाजरा 2300 2400
ज्वार पीली 2900 3000
जौ लूज 2300 2400
मूंग मिल डिलीवरी 7500 7800
मोठ 5200 5300
चौला 7400 7500
उड़द 7200 7300
चना जयपुर लाइन 5800 6000
ग्वार 5050 5125
ग्वारगम ------- 9850

डिस्क्लेमर : लेख में दी गई जानकारी किसानों तथा व्यापारियों के माध्यम से एकत्रित की गई है। सौदा करने से पहले कृपया नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर लें। इसलिए कृपया व्यापार अपने विवेक से करें, किसी भी तरह के नफे नुकसान के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

News Hub