The Chopal

Jaipur Mandi Bhav: मूंग, मोठ समेत इन फसलों के भाव कम हुए, सरसों तेल में तेजी ग्वार स्थिर

   Follow Us On   follow Us on
Jaipur Mandi Bhav: मूंग, मोठ समेत इन फसलों के भाव कम हुए, सरसों तेल में तेजी ग्वार स्थिर

Jaipur, Bharatpur Mandi Bhav : लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों के को हम इस आर्टिकल में जयपुर और भरतपुर मंडी का भाव बताने जा रहे हैं। राजस्थान की जयपुर मंडी में सोमवार को लिवाली कमजोर होने की वजह से चना मिल डिलीवरी के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है। इसी के साथ मूंग मोठ चोला और उड़द भी 200 से 300 रुपए गिरावट रही है। इससे दलों के भाव भी कमजोर रहे हैं। कच्चे खाद्य तेल में आयात शुल्क घटने से कांडला पोर्ट पाम आयल 200 तथा सोया रिफाइंड तेल 100 रुपए प्रति क्विंटल सस्ता हो गया है।

इसी के साथ कोटा रिफाइनरी तेल के दामों में सुधार हुआ है। मांग में बढ़ोतरी होने की वजह से सरसों कच्ची घानी के तेल में 200 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सरसों के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। वही स्टॉक लिमिट में अवधि बढ़ाने की वजह से गेहूं के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट हुई है। सामान्य कारोबार रहने की वजह से ग्वार के भाव में स्थिरता देखने को मिली है।

जयपुर मंडी भाव (Jaipur Mandi Bhav)

फसल भाव
गेहूं 2590-2600
गेहूं दड़ा 2590-2600
मक्का लाल 2400-2500
बाजरा 2300-2400
ज्वार पीली 2900-3000
जौ लूज 2200-2300
मूंग मिल डिलीवरी 7000-7400
मोठ 5000-5200
चौला 6500-7500
उड़द 6800-7000
चना 5700-5900
सरसों 6650-6655
ग्वार 5000-5075
ग्वारगम 9750

भरतपुर मंडी भाव (Bharatpur Mandi Bhav)

फसल भाव
सरसों 6285
गेहूं 2460-2550
बाजरा 2250- 2300

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए जा रहे भाव मंडी की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है। हालांकि रोजाना बोली के समय दिन भर में माल की नमी के हिसाब से फसलों के दामों में फेर बदल होता रहता है। इसलिए व्यापार करने से पहले पास लगती मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले।