Jaipur Mandi Bhav Today: सरसों रेट तेज, ग्वार सीड और गम हुए मंदे, अनाज के भाव स्थिर
Jaipur: जयपुर की मंडी में मंगलवार को अच्छी मांग बनी रहने के चलते सरसों (mustard) मिल डिलीवरी 25 रुपए प्रति क्विंटल तेज हो गई. जिससे 42% कंडीशन सरसों का भाव 7250 से लेकर 7255 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया. दूसरी और वायदा बाजार के कारोबार में आई हल्की मंदी की वजह से ग्वार सीड भाव 80 रुपए और ग्वार गम भाव 110 रुपए प्रति क्विंटल गिर गए. बाकी अन्य अनाज के भाव में कारोबार सुस्त रहने की वजह से किसी प्रकार की बड़ी तेजी मंदी नहीं देखी गई.
गेहूं मील डिलीवरी इस सप्ताह के दौरान 20 रुपए प्रति क्विंटल तेज हुई है. जयपुर मंडी में गेहूं (Wheat) मील डिलीवरी का भाव 2690 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल बना हुआ है. पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी (GST) दर घटने की वजह से खाद्य चीजों में किसी प्रकार का बड़ा उछाल नहीं आया है. उसी का असर इन दोनों कृषि उपज मंडियो में भी देखा जा रहा है.
Jaipur Mandi Rates (Tuesday, November 25) जयपुर मंडी भाव
| अनाज नाम | भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| बाजरा | 2100-2300 |
| ज्वार पीली | 2800-2900 |
| मूंग मिल डिलीवरी | 5000-7000 |
| मोठ | 4000-4500 |
| जौ लूज | 2300-2400 |
| उड़द | 5000-6500 |
| मूंग मोगर | 8000-10000 |
| चना जयपुर लाइन | 5800-6000 |
| गेहूं दड़ा | 2650-2660 |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2690-2700 |
| मूंग छिलका | 8000-9200 |
| उड़द मोगर | 9000-10500 |
| मक्का लाल | 2000-2400 |
| चना दाल मीडियम | 6700-6650 |
| अरहर दाल | 9000-9500 |
| ग्वार जयपुर लाइन | 4375-4425 |
| ग्वारगम जोधपुर | 8500 |
डिस्क्लेमर : इस लेख में बताई जा रहे अनाज एवं अन्य फसलों के कुछ भाव जीएसटी जोड़ने के बाद बताए गए हैं. किसी प्रकार का व्यापार अपने जोखिम पर करें.
