Jaipur Mandi: तेजी के बाद ग्वार गम और सरसों के भाव टूटे, मूंगफली खाद्य तेल में तेजी

Jaipur Mandi Bhav : राजस्थान की जयपुर मंडी में शुक्रवार को उंचे दामों पर लिवाली कमजोर होने की वजह से सरसों के भाव में 25 रुपए प्रति क्विंटल नरमी रही है। इसी के साथ विदेश में खाद्य तेल का भाव कमजोर होने की वजह से सरसों कच्ची घानी तेल में 250 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट हुई है। वही कांडला पोर्ट में पाम तेल तथा सोया रिफाइंड आयल में 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदी रही है। हालांकि बीकानेर मूंगफली तेल में सुधार देखने को मिला है। इसके साथ ही वायदा बाजार में भाव टूटने की वजह से ग्वार मिल डिलीवरी 25 रूपए प्रति क्विंटल और ग्वार गम 50 रुपए प्रति क्विंटल डाउन हुआ है। वहीं मंडी में सामान्य कारोबार रहने की वजह से चना के भाव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।
जयपुर मंडी भाव (Jaipur Mandi Bhav)
फसल | भाव |
गेहूं मिल डिलीवरी | 2625-2630 |
गेहूं दड़ा | 2625-2630 |
मक्का लाल | 2400-2500 |
बाजरा | 2300-2400 |
ज्वार पीली | 2900-3000 |
जौ लूज | 2300-2400 |
सरसों | 6700-6705 |
ग्वार | 5000-5075 |
ग्वारगम | 9750 |
मूंग मिल डिलीवरी | 7500-7800 |
मोठ | 5200-5300 |
चौला | 7400-7500 |
उड़द | 7200-7300 |
चना जयपुर लाइन | 5800-6000 |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए जा रहे भाव मंडी की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है। हालांकि रोजाना बोली के समय दिन भर में माल की नमी के हिसाब से फसलों के दामों में फेर बदल होता रहता है। इसलिए व्यापार करने से पहले पास लगती मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले।