Jaipur Mandi bhav: चना रेट में बढ़ोतरी, सरसों, ग्वार और कच्ची घानी तेल भाव हुए कम
Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में कई फसलों की आवक हर दिन होती है. मंडी में फसलों के भाव में प्रतिदिन तेजी और मंदी का दौर देखने को मिलता है. जयपुर मंडी में बेसन व दाल मीलों की लेवाली मजबूत होने से चना मिल डिलीवरी तेजी पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा मंडी में दाल दलहन की कीमतों में मंदी देखी गई. वही सरसों कच्ची घानी तेल ऊंची कीमतों के चलते मांग कम होने की वजह से 100 रूपए क्विंटल सस्ता हुआ है. विदेशी बाजार में पाम आयल तेज है. कांडला पोर्ट पर विदेशी बाजार में मांग के चलते ₹50 क्विंटल भाव ऊपर चढ़ा है.
जयपुर मंडी भाव, रुपए प्रति क्विंटल
| फसल नाम | भाव |
| गेहूं दड़ा | 2640-2650 |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2640-2650 |
| ज्वार पीली | 2900-3000 |
| मक्का लाल | 2400-2500 |
| बाजरा | 2200-2300 |
| जौ लूज | 2200-2300 |
दाल-दलहन
| फसल नाम | भाव |
| मूंग मोगर | 8000-10000 |
| मूंग मिल डिलीवरी: | 6500-7000 |
| चना जयपुर लाइन | 6250-6450 |
| अरहर दाल | 9000-9500 |
| मोठ | 5000-5200 |
| चौला | 6500-7500 |
| चना दाल बोल्ड | 7950-8000 |
| चना दाल मीडियम | 7200-7250 |
| उड़द मोगर | 9000-10500 |
| मूंग छिलका | 8000-9200 |
| उड़द | 6800-7000 |
डिस्क्लेमर:
अच्छी क्वालिटी का माल हमेशा ऊंचे भाव पर बिकता है। किसानों को यह ध्यान रखना चाहिए कि मंडियों में घोषित भाव औसत गुणवत्ता वाले माल के आधार पर होते हैं। यदि आपके माल की क्वालिटी अलग है, तो भाव भी उसी के अनुसार तय किए जाएंगे। किसी भी प्रकार का सौदा करने से पहले भ्रमित न हों और मंडी में वर्तमान भाव की सही जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
